लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण: दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को लसूड़िया मोरी–केलोद हाला मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व-2028 के दृष्टिगत यह रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके निर्माण से नागरिकों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।
सिलावट ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (सेतु परिक्षेत्र, भोपाल) द्वारा रेलवे समपार क्रमांक-50 पर इस ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और दिसंबर 2027 तक निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए राज्य शासन ने 14 जुलाई 2023 को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी। निर्माण कार्य मेसर्स केटी कंस्ट्रक्शन्स लिमिटेड, इंदौर को सौंपा गया है। ओवरब्रिज की कुल लंबाई 734 मीटर तथा चौड़ाई 12 मीटर होगी।
ब्रिज की नींव का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से जारी है। परियोजना को समय-सीमा में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग, रेलवे, इंदौर विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने रेलवे विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रेलवे के डीआरएम श्री अश्विन से दूरभाष पर चर्चा कर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने और रेलवे के हिस्से का कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
सिलावट ने यह भी बताया कि लसूड़िया मोरी–केलोद हाला मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण सर्विस रोड और रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से समन्वय कर अतिक्रमण हटाने तथा निर्माण कार्य में आ रही सभी बाधाओं का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि दिसंबर 2027 तक ओवरब्रिज आमजन के लिए शुरू हो जाए, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जे.के. मीणा, अनुविभागीय अधिकारी मनोज जैन, पार्षद राकेश सोलंकी एवं योगेश गेंडर, सरपंच जितेंद्र डोडिया, जनपद पंचायत इंदौर के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, संजय शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!