खबर
Top News

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 2:31 pm
शेयर करें:
भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा इंदौर महानगर की ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे परदेशीपुरा चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव और महेश पालीवाल उपस्थित रहे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है।

उनके अनुसार, कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतें देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पदयात्रा में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करना आवश्यक है। उन्होंने इंदौर की पदयात्रा को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पदयात्रा लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता फैलाने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा।

बैठक में एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राजेंद्र राठौर, मनीष मामा, प्रिया डांगी, राजेश उदावत, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, गौतम शर्मा, भूपेंद्रसिंह केसरी, भारत पारख, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, नारायण पालीवाल, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, अशोक चौहान चांदु, दिनेश वर्मा और महेश जोशी सहित मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक एवं वार्ड पालक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व
Top News

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

9 minutes ago
लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी
Top News

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

14 minutes ago
किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची
Top News

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

21 minutes ago
एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय
Top News

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

25 minutes ago
लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली
Top News

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

27 minutes ago
ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर
Top News

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

32 minutes ago
वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन
Top News

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

35 minutes ago
सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.
Top News

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

36 minutes ago
2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित
Top News

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

42 minutes ago
चलो वो बोतल आपको पिला दूं
Top News

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

about 1 hour ago
फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका
Top News

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

about 1 hour ago
मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही
Top News

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

about 1 hour ago
फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार
Top News

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

about 1 hour ago
पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा
Top News

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

about 1 hour ago
प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था
Top News

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

about 1 hour ago
छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप
Top News

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी
Top News

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

about 1 hour ago
पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग
Top News

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

about 1 hour ago
दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा
Top News

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

about 1 hour ago
बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क
Top News

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!