कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी: 90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में कोचिंग सेंटरों के संचालन को व्यवस्थित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए नियमों का प्रारूप जारी किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश कोचिंग केंद्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर कोचिंग संस्थानों के पंजीयन, सुविधाओं, शिक्षकों की योग्यता, सुरक्षा और शिकायतों के निराकरण से जुड़े प्रावधान तय किए हैं।
प्रस्तावित नियमों के तहत प्रत्येक कोचिंग सेंटर को अपनी वेबसाइट बनानी होगी और उस पर फीस, शिक्षकों, उपलब्ध सुविधाओं तथा शिकायत निवारण व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक करनी होंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को कोचिंग संस्थान से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना है।
तीन साल के लिए मिलेगा पंजीयन
नियमों के प्रारूप के अनुसार, कोचिंग संचालकों को निर्धारित व्यवस्था के तहत 90 दिनों के भीतर पंजीयन के लिए आवेदन करना होगा। पंजीयन की वैधता तीन साल रहेगी, जिसके बाद इसे नवीनीकृत कराना जरूरी होगा। पंजीयन हस्तांतरणीय नहीं होगा।
यदि किसी कोचिंग संस्थान की एक से अधिक शाखाएं संचालित होती हैं, तो प्रत्येक शाखा को अलग कोचिंग सेंटर माना जाएगा। ऐसे में हर शाखा के लिए निर्धारित पंजीयन संबंधी प्रावधानों का पालन करना होगा।
विद्यार्थियों के साथ भेदभाव पर रोक
प्रस्तावित नियमों में कोचिंग संचालकों की जिम्मेदारी तय की गई है कि प्रवेश और शिक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी विद्यार्थी के साथ धर्म, मूल, वंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाए। इन आधारों पर विद्यार्थियों के अलग-अलग बैच बनाने की भी अनुमति नहीं होगी।
फीस और परीक्षा की जानकारी देना अनिवार्य
कोचिंग सेंटरों को यह स्पष्ट करना होगा कि वहां किस परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। इसके साथ ही फीस का पूरा ढांचा भी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराना होगा। वेबसाइट पर शिक्षकों की जानकारी, संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं और शिकायतों के निवारण की व्यवस्था का विवरण भी सार्वजनिक करना होगा।
संबंधित समाचार

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!