खबर
Top News

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा: पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 5:10 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में एक व्यक्ति ने खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में टिप्पणी की। इसके बाद खड़गे ने नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री के पिता को लेकर टिप्पणी कर दी। घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी।

यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया था। खड़गे के भाषण के दौरान व्यक्ति ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं और जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस टिप्पणी के बाद माहौल गरमा गया और विवाद बढ़ गया।

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़े थे, लेकिन अब भाजपा और आरएसएस के साथ हैं।

खड़गे ने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा के कारण देश में सामाजिक असमानता और अशांति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि तमाम विरोधों के बावजूद वह और राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं और लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को किया याद
कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक बिहार में लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने जमींदारी प्रथा के उन्मूलन, भूमि सुधार और चकबंदी जैसे कार्यों का भी जिक्र किया। खड़गे ने कहा कि देश में कई महत्वपूर्ण सुधार कांग्रेस के शासनकाल में हुए, लेकिन भाजपा उन उपलब्धियों का श्रेय लेने की कोशिश करती है।

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बीच कथित सांठगांठ का आरोप भी लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में किए गए बदलावों पर सवाल उठाए।

खड़गे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भी चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर कई बार सवाल उठाए हैं। उन्होंने बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए उसे जनादेश के विपरीत काम करने वाली सरकार बताया।


संबंधित समाचार

प्रदेश में  42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा
Top News

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

about 1 hour ago
गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
Top News

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

about 2 hours ago
मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप
Top News

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

about 2 hours ago
इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत
Top News

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

about 2 hours ago
कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी
Top News

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

about 2 hours ago
घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील
Top News

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

about 3 hours ago
छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व
Top News

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

about 3 hours ago
लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी
Top News

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

about 3 hours ago
किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची
Top News

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

about 3 hours ago
भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

about 3 hours ago
एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय
Top News

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

about 3 hours ago
लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली
Top News

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

about 3 hours ago
ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर
Top News

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन
Top News

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

about 3 hours ago
सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.
Top News

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित
Top News

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
चलो वो बोतल आपको पिला दूं
Top News

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

about 3 hours ago
फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका
Top News

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

about 4 hours ago
मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही
Top News

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!