वीडियो देखिये, राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज: सपा और कांग्रेस ने ट्रस्ट पर उठाए सवाल; पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या/नागपुर।
राम मंदिर दान विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट और उसके पदाधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि केवल इस्तीफे से इस मामले का समाधान नहीं होगा। उनके अनुसार यह मामला पूरे देश से जुड़ा हुआ है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस्तीफे का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि ये प्रकरण राष्ट्रव्यापी है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, ये चोरी नहीं डकैती है। इस कांड ने प्रभु राम के मंदिर को कलंकित तो किया ही किया है, अयोध्या वासियों को भी घटना ने कलंकित किया है। कलंकित करने वाले लोगों के लिए सामान्य सजा नहीं, इनके लिए विशेष कानून बनाकर सजा दी जाए। जिससे इतिहास इसे याद रखे कि प्रभु राम के मंदिर की डकैती का मामला है।"
वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए जाने पर सवाल उठाए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा चंपत राय बंसल और अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो जाता है, उन्हें क्लीन चिट दे दी गई, जिसकी घोषणा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि कर रहे हैं।
जो खुद मानते हैं कि वे स्वयं कुछ नहीं करते थे। प्रभु राम के मंदिर के प्रति इन लोगों की क्या गंभीरता थी, इस बात से पता चलता था। सबसे बड़ी बात यह है कि RSS की इसमें पूरी-पूरी भूमिका है। चंपत राय या अनिल मिश्रा को किस आधार पर क्लीन चिट दी गई है? बड़ी बात ये है कि कृष्ण मोहन, जिन्हें अभी महासचिव बनाया गया है, उनकी खुद की भूमिका भी संदिग्ध है। ट्रस्ट को भंग किया जाना चाहिए, इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।
राम मंदिर दान विवाद को लेकर विपक्ष लगातार ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से अलग-अलग समय पर अपने स्पष्टीकरण दिए गए हैं। मामले को लेकर राजनीतिक बहस जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!