वीडियो देखिये, पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा: शातिर आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार; दो लाख रुपये का चोरी का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग दो लाख रुपये मूल्य के चोरी गए चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी गौरव भलसे के खिलाफ पहले से भी चोरी एवं संपत्ति संबंधी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
सूने मकान को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार, थाना अन्नपूर्णा में 30 जून 2026 को फरियादी रूपेश साहू, निवासी ई-सेक्टर, सुदामा नगर, इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 29 जून 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। फरियादी की शिकायत पर थाना अन्नपूर्णा में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विशेष टीम का गठन कर शुरू की गई जांच
इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत इस मामले की जांच तेज की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 दीशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक हितगोपाल यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
जांच के दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज में आरोपी घटना स्थल पर मोटरसाइकिल से आते और वारदात के बाद उसी वाहन से फरार होते दिखाई दिए।
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी फुटेज की क्रमवार जांच की। साथ ही तकनीकी विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी, पुराने संपत्ति अपराधियों का सत्यापन तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर घेराबंदी करते हुए गौरव भलसे और उसके एक नाबालिग साथी को अभिरक्षा में ले लिया।
पूछताछ में कबूला अपराध
पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मशरुका तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने अपने एक परिचित से मोटरसाइकिल ली थी और उसी वाहन का उपयोग चोरी के दौरान किया था।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव भलसे (22 वर्ष), निवासी द्वारकापुरी, इंदौर के विरुद्ध इंदौर के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी कई आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी- गौरव भलसे, उम्र 22 वर्ष, निवासी द्वारकापुरी, इंदौर। एक नाबालिग अपचारी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया- 15 चांदी के सिक्के। 10 जोड़ी चांदी के बिछुए। 04 चांदी की चूड़ियां। 02 जोड़ी चांदी की पायल। 01 चांदी का बिस्किट। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल। बरामद मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक हित गोपाल यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राजभान सिंह गौतम, आरक्षक ऋषिकेश रावत, आरक्षक विश्वेंद्र सिंह जाट, आरक्षक राकेश तथा साइबर सेल के गौरव परमार और अरविंद की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ जारी रखते हुए अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!