वीडियो देखिये, पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण: सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया; अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट NEET परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन हेतु केंद्रों की सुरक्षा, यातायात, प्रवेश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षार्थियों को सुरक्षित, सुगम एवं समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त के निर्देशन में यातायात पुलिस महानगर इंदौर के द्वारा विशेष यातायात एवं सहायता व्यवस्था की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा शहर के प्रमुख बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों पर स्थापित यातायात सहायता केंद्रों तथा विभिन्न परीक्षा केंद्र क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षार्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सरवटे बस स्टैंड स्थित यातायात सहायता केंद्र पर एक परीक्षार्थी, जिसका परीक्षा केंद्र सिमरोल में था, सहायता के लिए पहुंचा। यातायात सहायता केंद्र पर तैनात टीम द्वारा तत्काल व्यवस्था कर संबंधित परीक्षार्थी को बिना विलंब उसके परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था, पार्किंग, यातायात डायवर्जन तथा सहायता केंद्रों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा समाप्त होने तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी परीक्षार्थी को आवागमन संबंधी असुविधा न होने दें।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!