वीडियो देखिये, 'लापता लेडीज' के अभिनेता ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप: 8 दिन शूटिंग के बाद पारिश्रमिक नहीं मिला; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मैहर।
फिल्म 'लापता लेडीज' से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी (सत्यम सोनी) ने एक फिल्म निर्माता पर पारिश्रमिक नहीं देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर उनका भावुक वीडियो वायरल होने के बाद मैहर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अभिनेता और उनके साथियों को सुरक्षा प्रदान की तथा उन्हें सुरक्षित मुंबई रवाना किया।
8 दिन शूटिंग के बाद भुगतान से इनकार का आरोप
अभिनेता सतेंद्र सोनी का आरोप है कि उन्हें आगामी फिल्म 'पेट पालकी' की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था। उन्होंने लगातार आठ दिनों तक शूटिंग में काम किया, लेकिन काम पूरा होने के बाद फिल्म के निर्माता ने तय पारिश्रमिक देने से इनकार कर दिया। अभिनेता का कहना है कि जब उन्होंने मेहनताना मांगा तो उन्हें कथित रूप से धमकाया गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए।
रोते हुए वीडियो ने खींचा ध्यान
सतेंद्र सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने पूरी घटना बताते हुए निर्माता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।
पुलिस ने दी सुरक्षा, मुंबई रवाना किया
वीडियो सामने आने के बाद मैहर कोतवाली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम कलाकारों से मिली और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। कलाकारों ने पुलिस को बताया कि वे अब मैहर में रुककर काम नहीं करना चाहते। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ सतेंद्र सोनी और उनके साथियों को ट्रेन से मुंबई रवाना कर दिया।
पुलिस और प्रशासन का जताया आभार
मुंबई रवाना होने के बाद सतेंद्र सोनी ने रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उनके साथ अभिनेता श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा भी नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं और इस कठिन समय में सहयोग करने के लिए मैहर पुलिस, जिला प्रशासन तथा उनका साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
मैहर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। यदि अभिनेता की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो उसके आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!