वीडियो देखिये, पावर हाउस में भीषण आग: इतने घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; पूरी रात रहा दहशत का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर रोड धरमपुरी टेकरी के पास पावर हाउस में बुधवार रात भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। करीब आठ घंटे के अथक प्रयास के बाद गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार आग बुधवार रात करीब 9 बजे लगी थी। आग लगते ही क्षेत्र में धुआं और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
आग की गंभीरता को देखते हुए फायर टीम ने लगातार पानी और फोम का उपयोग किया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग पर नियंत्रण पाने के लिए करीब 1 लाख 35 हजार लीटर पानी और लगभग 1 हजार लीटर फोम का इस्तेमाल किया गया।
इसके बावजूद आग बार-बार भड़क रही थी, फायर ब्रिगेड के जवान पूरी रात मौके पर डटे रहे। बिजली उपकरणों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल रही थी।
दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए लगातार मोर्चा संभाला और आखिरकार सुबह आग पर नियंत्रण पाने में सफलता हासिल की। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पावर हाउस को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:महिला सड़क पर गिरी; पहिया ऊपर से निकला; मौत, बाइक सवार गंभीर

एमपी के लाखों शिक्षकों की बढ़ी टेंशन:इस तारीख तक TET परीक्षा पास करना जरूरी; फेल हुए तो नौकरी पर संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!