वीडियो देखिये, जनजातीय नायकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री बोले-कांग्रेस ने किया जनजातीय समाज का शोषण; मोदी सरकार ने जनजातीय महिला को राष्ट्रपति बनाकर दिया सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और विकास को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। अब यह दिवस मध्यप्रदेश सहित देशभर में उत्सव और त्योहार की तरह मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अंग्रेजों के शासन के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भी जनजातीय वर्ग का शोषण किया।
उन्होंने कहा कि पहले सरकारों की योजनाएं गांधी परिवार के नाम तक सीमित रहती थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने जनजातीय समाज के महानायकों को सम्मान देने का काम किया है। जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।
जनजातीय महानायकों को पहचान और सम्मान देने का काम किया
डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे जनजातीय नायकों का देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे महानायकों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराएं देश की समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। सरकार इनकी पहचान और संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।
जनजातीय क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय वर्ग के उत्थान और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में सड़क, बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कितना भी विरोध करें, लेकिन सरकार जनजातीय समाज के हितों के लिए काम करती रहेगी। सड़क से लेकर सदन तक जनजातीय विरोधी मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
पहली बार जनजातीय महिला को बनाया गया देश का राष्ट्रपति
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पहली बार जनजातीय समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति मिली हैं। उन्होंने इसे जनजातीय समाज को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
मुख्यमंत्री के अनुसार मध्यप्रदेश में भी उनकी सरकार में जनजातीय वर्ग को सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की भागीदारी बढ़ाने और उनके उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!