खबर
Top News

वीडियो देखिये, भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर मंडराया खतरा: पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 2:57 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, महू। 
भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध जानापाव की पहाड़ियों पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने आवश्यक कदम नहीं उठाए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मंगलवार को एक बार फिर जानापाव पहाड़ी के एक हिस्से में लैंडस्लाइड की घटना हुई। भूस्खलन के दौरान बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थर नीचे की ओर आ गिरे। गनीमत रही कि उस समय कोई श्रद्धालु या पर्यटक इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

रोजाना गिर रहे पत्थर, बढ़ रहा खतरा
स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले कई दिनों से पहाड़ी के विभिन्न हिस्सों से लगातार पत्थर टूटकर गिर रहे हैं। बारिश शुरू होने के बाद स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। लगातार हो रही वर्षा के कारण पहाड़ी की मिट्टी कमजोर पड़ रही है, जिससे चट्टानों के खिसकने और भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी तो बारिश का दौर शुरू हुआ है। यदि आगामी दिनों में तेज बारिश हुई तो पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भी खिसक सकता है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा
जानापाव केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यही भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। वर्षभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वहीं प्राकृतिक सुंदरता के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां आते हैं।

ऐसे में पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर लोगों के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहे हैं। सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान यहां भारी भीड़ रहती है। यदि भीड़ के बीच किसी समय भूस्खलन हुआ तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जानापाव क्षेत्र का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और निगरानी की व्यवस्था की जाए।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को विशेषज्ञों की टीम भेजकर पहाड़ी की स्थिरता का अध्ययन कराना चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाले संभावित हादसों को रोका जा सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

धार्मिक और पर्यटन महत्व के कारण बढ़ी चिंता
जानापाव मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पहाड़ी पर लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जानापाव जैसी महत्वपूर्ण धार्मिक धरोहर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक उपाय किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की जान जोखिम में न पड़े।


संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज
Top News

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

about 9 hours ago
इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त
Top News

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

about 10 hours ago
बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा
Top News

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

about 10 hours ago
न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली
Top News

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

about 10 hours ago
सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार
Top News

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

about 10 hours ago
ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा
Top News

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

about 10 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

about 10 hours ago
पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल
Top News

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

about 10 hours ago
अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई
Top News

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

about 11 hours ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

about 11 hours ago
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
Top News

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

about 11 hours ago
नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक
Top News

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश
Top News

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

about 11 hours ago
ATS की बड़ी कार्रवाई
Top News

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
Top News

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

about 12 hours ago
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम
Madhya Pradesh

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

about 12 hours ago
व्यापारी से लाखों की लूट
Top News

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

about 12 hours ago
शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत
Top News

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

about 12 hours ago
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत
Top News

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

about 12 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!