वीडियो देखिये, ‘मन की बात’ के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: किसानों को सुरक्षा के लिए क्या देगी सरकार, उड़द पर भी विशेष बोनस, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, शुजालपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को किसानों के साथ सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ बैठकर ‘मन की बात’ सुनी और बाद में उनसे आत्मीय संवाद करते हुए कृषि, पशुपालन और किसान कल्याण से जुड़े कई फैसलों की जानकारी दी।
सरकार हेलमेट उपलब्ध कराएगी
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गांवों से शहरों की ओर आने वाले किसानों को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सरकार हेलमेट उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसान दोपहिया वाहनों से शहरों और मंडियों तक आते-जाते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
उड़द पर भी मिलेगा 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि जिन किसानों ने मूंग के साथ उड़द की फसल लगाई है, उन्हें भी 600 रुपए प्रति क्विंटल का विशेष बोनस दिया जाएगा। इससे हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी कर किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ने देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है। डॉ. यादव के अनुसार, राज्य सरकार ने इस सीजन में करीब 14 लाख किसानों से गेहूं खरीदकर राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन भी किसानों की आय का बड़ा स्रोत बन सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन की हिस्सेदारी लगभग 12 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
गौवंश संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए तेजी से गौशालाओं का विस्तार किया जा रहा है। पंचायतों से लेकर नगरीय निकाय क्षेत्रों तक संचालित गौशालाओं को राज्य सरकार लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।
प्रति गाय 40 रुपए प्रतिदिन की सहायता
उन्होंने बताया कि गौशाला संचालकों को पशुओं के चारे और रखरखाव के लिए प्रति गाय 40 रुपए प्रतिदिन की सहायता राशि दी जा रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि निराश्रित गौवंश के संरक्षण और देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहे।
किसानों के हित सर्वोपरि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल फसलों का उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की कुल आय में वृद्धि करना है। कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं को आगे भी प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!