वीडियो देखिये, श्रीलंका में गूंजी बागेश्वर सरकार की आवाज: पूर्व राष्ट्रपति महेंद्र राजपक्षे से की मुलाकात; सनातन संस्कृति, सामाजिक सेवा और भारत-श्रीलंका संबंधों पर हुई चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कोलंबो।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों तीन दिवसीय श्रीलंका यात्रा पर हैं। उनकी यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। श्रीलंका पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और वहां के हिंदू समाज से संवाद स्थापित किया।
यात्रा के पहले दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐतिहासिक अशाेक वाटिका पहुंचकर भगवान हनुमान और माता सीता से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कोलंबो स्थित मयूरापति भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र राजपक्षे से हुई। इस दौरान दोनों के बीच सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सेवा और भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर महेंद्र राजपक्षे को बागेश्वर बालाजी की पावन पट्टिका भेंट की तथा अपनी पुस्तक "साधु जी सीता" भी उपहार स्वरूप प्रदान की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका का संबंध केवल पड़ोसी देशों का नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और माता सीता की स्मृतियों से जुड़ा एक आध्यात्मिक रिश्ता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार भारतीय श्रद्धालु श्रीलंका के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं, उसी तरह श्रीलंका के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।
बागेश्वर सरकार ने चर्चा के दौरान बागेश्वर धाम द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धाम में गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह कराए जाते हैं तथा समाज सेवा के विभिन्न कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने भारत में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिनमें अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी शामिल है।
श्रीलंका के युवाओं को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नशामुक्त जीवन, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि सकारात्मक सोच और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के साथ आगे बढ़े तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।
बागेश्वर सरकार की इस यात्रा को श्रीलंका में बसे हिंदू समाज के बीच विशेष उत्साह के साथ देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनसे मिलने पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, जानकार इस यात्रा को भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मान रहे हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!