खबर
Top News

वीडियो देखिये, अगाध आस्था की केंद्र अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: उप-राज्यपाल ने की प्रथम पूजा; पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं से धैर्यपूर्वक यात्रा करने की अपील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जून 2026, 1:27 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर/जम्मू।
वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत सोमवार को पवित्र गुफा में आयोजित 'प्रथम पूजा' के साथ हो गई। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल एवं श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पवित्र गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा-अर्चना की और देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।

प्रथम पूजा के बाद उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि शुभ मुहूर्त में बाबा बर्फानी की पहली पूजा संपन्न हुई है और सभी को उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे धैर्य और श्रद्धा के साथ अमरनाथ यात्रा पर आएं तथा बाबा बर्फानी के दर्शन करें।

उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यात्रा के लिए व्यापक एवं बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

उप-राज्यपाल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

प्रथम पूजा के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देशभर से आने वाले श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचकर हिम शिवलिंग के दर्शन करेंगे। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास, भोजन, संचार और अन्य मूलभूत सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके।

संबंधित समाचार

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा
Top News

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा:इंदौर का नाम अभी भी होल्ड पर

less than a minute ago
वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना
Top News

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना:दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

10 minutes ago
पंखे से लटका मिला छात्र शव
Top News

पंखे से लटका मिला छात्र शव:परिजनों का आरोप- दोस्तों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; नानी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

23 minutes ago
अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़
Top News

अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़:सरकारी पाइप लाइन पर भी निर्माण; विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने का मामला

24 minutes ago
अहाते बंद करने का ढिंढोरा
Top News

अहाते बंद करने का ढिंढोरा:एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद

28 minutes ago
मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS
Top News

मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS:अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

35 minutes ago
बचपन की नादानी पड़ी भारी
Top News

बचपन की नादानी पड़ी भारी:खेलते समय रतनजोत के बीज खा गए, 7 बच्चे बीमार

43 minutes ago
माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका
Top News

माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका:भंडारे पर भी रोक; सरकारी घाट पर किसकी हुकूमत

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:एमपी को मिलेगा एक और सरकारी डेंटल कॉलेज; दो लाख पद भरने की घोषणा

about 1 hour ago
कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग
Top News

कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग:कुर्सी-फर्नीचर जलकर खाक; परिसर में मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट
Top News

दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट:तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना

about 1 hour ago
गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें
Top News

गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें:90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब

about 1 hour ago
निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल
Top News

निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल:बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

about 2 hours ago
नशे में उत्पात मचाने का आरोप
Top News

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’
Top News

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री की मां का निधन
Top News

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

about 2 hours ago
थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या
Top News

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

about 2 hours ago
सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट
Top News

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

about 2 hours ago
निंद्रा तजो उठो हो गोविंद
Top News

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

about 2 hours ago
नकाबपोश चोरों का आतंक
Top News

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!