खबर
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान: मंत्री बोले- प्रदेश के लिए गौरव की बात; सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 12:15 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के संकल्प को लेकर मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के नौ शहरों को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''स्वच्छता के संकल्प में मध्यप्रदेश की शानदार उपलब्धि !!! स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।''

मंत्री विजयवर्गीय ने अपने संदेश में स्वच्छता के प्रति प्रदेश के सामूहिक संकल्प को इस उपलब्धि का आधार बताया। दरअसल, इस बार मध्यप्रदेश के इंदौर, देपालपुर, जबलपुर, उज्जैन, देवास, सागर, बुदनी, रीवा और ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। प्रदेश के नौ शहरों को मिली यह पहचान स्वच्छता प्रबंधन, कचरा संग्रहण, वैज्ञानिक निस्तारण, नागरिक सहभागिता और शहरों के बीच आपसी सहयोग जैसे प्रयासों का परिणाम है।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार समारोह का आयोजन 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के स्वच्छ शहरों को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश की ओर से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सहित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छ शहर जोड़ी, सुपर स्वच्छ लीग, अलग-अलग आबादी श्रेणियों के स्वच्छ शहर, स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन, स्वच्छ कोस्टल टाउन और क्लीन हिमालयन सिटी सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मान दिए गए।

किस शहर को किस श्रेणी में मिला सम्मान
मध्यप्रदेश के नौ शहरों को अलग-अलग श्रेणियों में पहचान मिली है। इनमें बड़े शहरों के साथ छोटे और मध्यम शहर भी शामिल हैं।

1. इंदौर और देपालपुर : स्वच्छ शहर जोड़ी में दूसरा स्थान
इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने स्वच्छ शहर जोड़ी यानी मेंटर-मेंटी श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इस पहल में इंदौर ने मेंटर शहर की भूमिका निभाई, जबकि देपालपुर को मेंटी शहर के रूप में शामिल किया गया। इंदौर ने अपने स्वच्छता अनुभव और प्रबंधन मॉडल के माध्यम से देपालपुर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग किया। देपालपुर में 100 प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण, चार श्रेणियों में कचरे का पृथक्करण और पुराने कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण किया गया। इंदौर ने लगातार नौवें स्वच्छ सर्वेक्षण चक्र में राष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है।

2. जबलपुर : दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में दूसरा स्थान
जबलपुर ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। शहर में कचरे से ऊर्जा तैयार करने के लिए 11.5 मेगावाट क्षमता का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा 'बैकलेन से बेस्टलेन' अभियान के तहत 150 से अधिक पिछली गलियों का कायाकल्प किया गया। नगर निगम के 491 जीपीएस युक्त वाहनों से प्रतिदिन करीब 550 टन कचरे के संग्रहण और मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

3. उज्जैन : तीन से दस लाख आबादी वाले शहरों में पहला स्थान
धार्मिक नगरी उज्जैन ने तीन लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। शहर के सभी 54 वार्डों में कचरे का 100 प्रतिशत पृथक्करण सुनिश्चित किया गया है। धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूलों का उपयोग धूप-अगरबत्ती बनाने में किया जा रहा है, वहीं घाटों पर छोड़े जाने वाले कपड़ों से पेपर बैग तैयार किए जा रहे हैं। मां क्षिप्रा कवच टीम के माध्यम से नदी और घाटों की स्वच्छता पर भी काम किया जा रहा है। इन प्रयासों को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

4. देवास : मध्यम आबादी वाले शहरों में पहला स्थान
देवास ने 50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। शहर ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय सम्मान हासिल किया। यहां बैकलेन सुधार, आरआरआर केंद्रों के संचालन, पुराने कचरे के निस्तारण और उपचारित पानी के पुनर्चक्रण तथा दोबारा उपयोग पर विशेष काम किया गया।

5. सागर : मध्यम आबादी वाले शहरों में तीसरा स्थान
सागर को 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला है। शहर में ऐतिहासिक सागर झील में गिरने वाले 47 नालों को टैप कर सीवेज ट्रीटमेंट व्यवस्था से जोड़ा गया। इसके अलावा बुंदेली लोककला, फाग, दीवारी गायन और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

6. बुदनी : 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में तीसरा स्थान
बुदनी ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि बुदनी ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया है। यहां घर-घर कचरे का पृथक्करण, पुराने कचरे का समयबद्ध निस्तारण और नागरिकों की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई।

7. रीवा : स्वच्छ रिवर फ्रंट श्रेणी में पहला स्थान
रीवा ने स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में नदी तटों की स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन को महत्व दिया गया। डिजिटल मॉनिटरिंग और 24 घंटे संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी व्यवस्थाओं ने रीवा की उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

8. ग्वालियर : स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवॉर्ड
ग्वालियर को स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शहर में पुराने कचरे के निस्तारण पर विशेष काम किया गया और करीब 5.50 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का प्रसंस्करण किया गया। इससे कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली।

9. देपालपुर : छोटे शहरों के लिए स्वच्छता मॉडल
इंदौर के साथ स्वच्छ शहर जोड़ी में शामिल देपालपुर ने भी मेंटी श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यहां घर-घर कचरा संग्रहण, चार श्रेणियों में कचरे का पृथक्करण और पुराने कचरे का वैज्ञानिक उपचार किया गया। इस मॉडल ने छोटे नगरीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।


संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

2 minutes ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

2 minutes ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

30 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

36 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

41 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

44 minutes ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!