खबर
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप: अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने नीमच में होमगार्ड विभाग के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

आरोप है कि डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट द्वारा होमगार्ड सैनिक की आरटीओ बेरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस मामले में होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से रिश्वत मांगने की शिकायत भी सामने आई थी।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी।

शिकायत में बताया गया था कि होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीमच युवराज सिंह चौहान, होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से आरटीओ बेरियर नयागांव, नीमच पर की गई तैनाती के बदले प्रतिमाह 3 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत का सत्यापन कराया, फिर तैयार की ट्रैप की योजना
शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का सत्यापन निरीक्षक राजेंद्र वर्मा से कराया। सत्यापन के दौरान आवेदक महेश थोरेचा द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

इसके बाद युवराज सिंह चौहान और बलवंत सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। निर्धारित योजना के अनुसार टीम ने रिश्वत की रकम लेते समय आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की।

होमगार्ड कार्यालय में ही पकड़े गए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट
लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने आज नीमच के कोट मोहल्ला स्थित होमगार्ड कार्यालय में कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को शिकायतकर्ता महेश थोरेचा से 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

फिलहाल घटनास्थल पर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप भी शामिल है।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने की कार्रवाई
लोकायुक्त उज्जैन की इस ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा तथा आरक्षक उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, इसरार खान, संजीव कुमारिया और श्याम शर्मा शामिल रहे।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद होमगार्ड विभाग में हड़कंप की स्थिति है। फिलहाल मामले में विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

3 minutes ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

3 minutes ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

31 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

37 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

42 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!