खबर
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद: चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 1:49 pm
शेयर करें:
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद

भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने भी उठाया था मुद्दा

अब पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरे देश को, तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश को 2029 तक पूरी तरह नशामुक्त करने का वादा किया था। वहीं, इंदौर के कद्दावर नेता कहे जाने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा नशे का गढ़ बनी हुई है।

जिस विधानसभा को नशामुक्त बनाने का वादा कर कैलाश विजयवर्गीय चुनाव मैदान में उतरे थे, उसी विधानसभा में वे नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगवा पाए। अब उनके बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नर के दरवाजे पर दस्तक देनी पड़ रही है।

यह स्थिति अपने आप में कई सवाल खड़े करती है। पहले भागीरथपुरा की महिलाओं ने मंत्री को घेरकर नशे के कारोबार की शिकायत की, मंत्री ने पुलिस को तीन दिन में धंधा बंद कराने की चेतावनी दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन तक क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर नाराजगी जता चुके थे।

बावजूद इसके विधानसभा-1 नशे का गढ़ बना हुआ है। सवाल है कि जब मंत्री की चेतावनी, पार्टी के वरिष्ठ नेता की शिकायत और अब उनके बेटे की चिट्‌ठी के बावजूद आखिर विधानसभा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा?

इस कहानी की शुरुआत आज से नहीं, सितंबर 2024 से होती है। भागीरथपुरा में जब कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे थे, तब रहवासी महिलाओं ने उन्हें घेरकर इलाके में ब्राउन शुगर और दूसरे नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री की शिकायत की थी।

महिलाओं ने यह भी बताया था कि शिकायत लेकर थाने जाती हैं, तो उन्हें एक थाने से दूसरे थाने तक भटकना पड़ता है। महिलाओं की शिकायत पर मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को तीन दिन में नशे का कारोबार बंद कराने की चेतावनी दी थी।

उन्होंने सार्वजनिक मंच से भी बाणगंगा के तत्कालीन टीआई को नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कैलाश विजयवर्गीय ने बाणगंगा के तत्कालीन टीआई से कहा था कि नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बंद होना चाहिए।

इसके बावजूद अब 4 नवंबर, 2026 को उनके बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखना पड़ा। पत्र में उन्होंने साफ लिखा कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई कर अवैध बिक्री बंद कराने की मांग की है।

शिकायत करने वाले विपक्ष के नहीं, सत्ताधारी दल के हैं नेता
आकाश विजयवर्गीय से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन भी विधानसभा क्षेत्र-1 में नशे के कारोबार को लेकर पुलिस अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। अक्टूबर में सत्तन और अन्य नेताओं ने डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी।

उनका जोर इस बात पर था कि केवल नशा बेचने वाले छोटे लोगों को पकड़ने से काम नहीं चलेगा, बल्कि कारोबार के पीछे सक्रिय बड़े लोगों तक पुलिस को पहुंचना होगा। यानी नशे के मुद्दे पर अब शिकायत करने वालों में विपक्ष ही नहीं, भाजपा के अपने नेता भी शामिल हैं।

गिरफ्तारियों के आंकड़े बनाम जमीनी हकीकत
पुलिस के पास नशे के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े भी हैं। 2026 में 1 जनवरी से कुछ दिन पहले तक उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि अब तक एनडीपीएस एक्ट के 89 मामलों में 196 आरोपियों की गिरफ्तारी और करीब 4.48 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ व वाहन जब्त किये जा चुके है।

वहीं, दूसरी तरफ विधानसभा-1 के अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायतें आना पुलिस की कार्रवाई के जमीनी असर पर सवाल खड़े करता है। कार्रवाई में गिरफ्तारियां कितनी हुईं, यह एक पहलू है लेकिन नशे की सप्लाई और बिक्री के नेटवर्क पर कितना अंकुश लगा, यह उससे भी बड़ा सवाल है।

अब पुलिस कमिश्नर के सामने सवाल
भागीरथपुरा की महिलाओं की शिकायत, कैलाश विजयवर्गीय की चेतावनी, सत्यनारायण सत्तन की नाराजगी और अब आकाश विजयवर्गीय की चिट्‌ठी... यह सब बातें बताती है कि क्षेत्र में नशे का मुद्दा कितना बड़ा है।

अब देखना यह है कि पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्‌ठी के बाद बाणगंगा में कार्रवाई का स्वरूप बदलता है या यह शिकायत भी पहले की शिकायतों की तरह कुछ समय बाद चर्चा से बाहर हो जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस नशामुक्त विधानसभा का वादा चुनाव में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया था। एक कद्दावर नेता होने के बाद भी वे नशे पर अंकुश नहीं लगवा पाए।

संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

3 minutes ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

3 minutes ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

31 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

37 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

42 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!