खबर
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने: विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इंदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी के रूप में दूसरा स्थान मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। स्वच्छता की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें इंदौर के लिए 'पनौती' करार दिया, तो भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी पलटवार करते हुए चौकसे को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि चौकसे को शर्म आना चाहिए और राहुल गांधी को सबसे बड़ी पनौती बताया।

स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों के बाद शुरू हुई यह राजनीतिक बयानबाजी अब शहर की सफाई व्यवस्था से आगे बढ़कर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है। कांग्रेस जहां दूसरे स्थान को इंदौर के वर्षों पुराने गौरव के नुकसान के रूप में पेश कर रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि इंदौर की स्वच्छता की पहचान आज भी कायम है और महापौर के नेतृत्व में शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं।

चौकसे का हमला- महापौर के कार्यकाल में इंदौर ने खोया अपना गौरव
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर के कार्यकाल में इंदौर ने वर्षों से हासिल स्वच्छता का गौरव गंवा दिया है। चौकसे के मुताबिक, जब पुष्यमित्र भार्गव महापौर निर्वाचित हुए थे, उस समय इंदौर पूरे देश में स्वच्छता की राजधानी के रूप में पहचाना जाता था।

शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐसी पहचान बनाई थी, जो देश के दूसरे शहरों के लिए भी उदाहरण थी। लेकिन मौजूदा कार्यकाल में इस पहचान को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब स्वच्छ शहर जोड़ी अवार्ड में भी इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे शहर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए गंभीर स्थिति बताते हुए महापौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

नगर निगम को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा, सफाई मित्रों की अनदेखी का आरोप
चिंटू चौकसे ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महापौर के कार्यकाल में नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। सफाई मित्रों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जबकि इंदौर को स्वच्छता के क्षेत्र में पहचान दिलाने में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है।

उन्होंने पूर्व और वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली की तुलना करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान इंदौर को स्वच्छता के क्षेत्र में मिली सफलता के लिए सफाई मित्रों को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई थी। इसके विपरीत भाजपा सरकार और नगर निगम परिषद ने अब तक सफाई मित्रों को एक रुपए की भी प्रोत्साहन राशि नहीं दी है।

चौकसे का कहना है कि जिस वर्ग की मेहनत के दम पर इंदौर ने लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई, उसी वर्ग के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने इसे नगर निगम की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करने वाला मुद्दा बताया।

बोले- झूठी वाहवाही छोड़ जनता से माफी मांगें महापौर
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर पूरे देश में स्वच्छता की मिसाल था और आज भी उसकी पहचान बनी हुई है, लेकिन शहर ने अपनी श्रेष्ठता खो दी है। ऐसे में महापौर को खुद की पीठ थपथपाने और झूठ बोलने के बजाय इंदौर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि शहर में स्वच्छता अभियान को एक बार फिर नई ताकत और नए संकल्प के साथ शुरू किया जाए। इसके लिए केवल उपलब्धियों का बखान करने के बजाय सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर ध्यान देने और सफाई मित्रों को उनका उचित सम्मान तथा प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

सुमित मिश्रा का पलटवार- चौकसे खुद पार्षद हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए
चिंटू चौकसे के बयान पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चिंटू चौकसे खुद एक पार्षद हैं और नगर निगम परिषद का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह के बयान देने से पहले अपने पद और जिम्मेदारी को समझना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि चौकसे को शर्म आना चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'ये तो वही वाली बात हुई कि जो बाप को बाप नहीं बोल रहा, वह पड़ोसी को काका कब बोलेगा।' मिश्रा ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन था, है और रहेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं और इंदौर लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

राहुल गांधी को बताया सबसे बड़ी पनौती
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार पराजय का मुंह देखती आई है। चौकसे को महापौर पर आरोप लगाने के बजाय पहले अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

सुमित मिश्रा ने चौकसे से कहा कि पहले वे अपने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को हटाएं, क्योंकि उनके मुताबिक सबसे बड़ी पनौती वही हैं। इस बयान के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम पर शुरू हुई बहस ने राजनीतिक रंग ले लिया।

स्वच्छता के मुद्दे पर अब आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा
इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग को लेकर शुरू हुई यह बहस अब दो राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुकी है। कांग्रेस दूसरे स्थान को शहर की स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों में गिरावट बताकर महापौर और नगर निगम को घेर रही है, वहीं भाजपा इसे इंदौर की समग्र पहचान पर सवाल उठाने का प्रयास मान रही है।


संबंधित समाचार

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

27 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

34 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

39 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

42 minutes ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago
शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन
Top News

शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन:कला और रंगमंच जगत में शोक की लहर; मराठी रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को दी थी नई पहचान

about 4 hours ago
AAP विधायक की शिकायत पर मोहाली में FIR दर्ज
Top News

AAP विधायक की शिकायत पर मोहाली में FIR दर्ज:फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई धमकी; बेटी को भी जान से मारने की चेतावनी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!