खबर
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल: नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल

विजेता से ‘स्वच्छता की पाठशाला’ बनता इंदौर

स्वच्छता का नया अध्याय, मार्गदर्शक तक का सफर किया अहिल्या नगरी ने

इंदौर को इस बार सामान्य प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ से ऊपर रखकर एक गाइड शहर के रूप में देखा गया

नई शुरू की गई ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ श्रेणी में इंदौर (मेंटर) और बड़ा गांव (मेंटी) की जोड़ी ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया

इंदौर के शीर्ष सूची से हटने के बावजूद मध्य प्रदेश के 9 शहरों- इंदौर, बड़ा गांव, जबलपुर, उज्जैन, देवास, ग्वालियर, रीवा, सागर और बुधनी को राष्ट्रीय सम्मान मिला

इंदौर को केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छता की पाठशाला’ और ‘मोस्ट इंस्पायरिंग सिटी’ के रूप में रेखांकित किया

पुरस्कार, श्रेणियां प्रशासनिक नीतियों से बदल सकती हैं, लेकिन इंदौर के नागरिकों की ‘स्वच्छता की आदत’ ही स्थायी उपलब्धि

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्या इंदौर सचमुच स्वच्छता की दौड़ में पिछड़ गया है या फिर उसने खुद को एक बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार कर लिया है? ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के ताजा नतीजों के बीच, यह समय जश्न मनाने के साथ-साथ अपनी कमियों पर आत्ममंथन करने और ‘स्वच्छता 2.0’ की ओर कदम बढ़ाने का भी है।

आठ वर्षों तक स्वच्छता के शिखर पर अपराजेय रहने के बाद ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में इंदौर की भूमिका अब बदल गई है। यह बदलाव किसी हार या गिरावट का नहीं, बल्कि एक विजेता के ‘मार्गदर्शक’ बनने की क्या गौरवगाथा है? इंदौर के इस नए अध्याय के मायने क्या हैं और भविष्य के लिए हमारी अगली चुनौती क्या होनी चाहिए?

ताज से आगे की यात्रा अब कैसी होगी? वक्त रहते इन सवालों के जवाब की तलाश होना जरूरी है। अभी तो बस ये दावे के साथ कह सकते हैं कि लगातार आठ बार देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर रहने के बाद अब इंदौर पूरे देश के लिए ‘स्वच्छता की पाठशाला’ बन गया है।

एयरपोर्ट से बाहर आकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में ट्रॉफी समर्पित की।

लगातार आठ वर्षों तक देश के सबसे स्वच्छ शहर का ताज अपने सिर सजाए रखने के बाद ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के नतीजों में इंदौर का मुख्य प्रतिस्पर्धात्मक शीर्ष स्थान से अलग होना पहली नजर में चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन यदि इस बदलाव को गहराई से देखा जाए तो यह इंदौर की किसी प्रशासनिक विफलता या सफाई व्यवस्था में गिरावट का संकेत नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन की परिपक्वता का प्रमाण है।

केंद्र सरकार की नई नीतियों, ‘एक शहर-एक पुरस्कार’ के नियम और मेंटरशिप की नई भूमिका ने इंदौर को अब सामान्य दौड़ से ऊपर उठाकर देश के अन्य शहरों के लिए ‘स्वच्छता की पाठशाला’ या मार्गदर्शक के रूप में स्थापित किया है।

किसी भी प्रतियोगिता में जब एक ही खिलाड़ी वर्षों तक अपराजेय रहता है तो उस खेल के विस्तार के लिए नए विजेताओं का उभरना आवश्यक हो जाता है। नवी मुंबई का शीर्ष पर आना और जबलपुर, उज्जैन व देवास जैसे मध्य प्रदेश के अन्य शहरों का राष्ट्रीय मंच पर चमकना इसी सकारात्मक बदलाव का हिस्सा है।

इंदौर की असली जीत इस बार किसी ट्रॉफी में नहीं, बल्कि ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ श्रेणी में छिपी है। इंदौर ने अपनी उंगली पकड़कर बड़ा गांव जैसे छोटे से कस्बे को स्वच्छता के राष्ट्रीय मानकों पर ला खड़ा किया और देश में दूसरा स्थान हासिल किया।

यह सिद्ध करता है कि ‘इंदौर मॉडल’ केवल बड़े महानगरों के संसाधनों का मोहताज नहीं है, बल्कि सही इच्छाशक्ति और जनभागीदारी से इसे देश के हर छोटे-बड़े शहर में दोहराया जा सकता है।

हालांकि, यह अवसर केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि गंभीर आत्ममंथन का भी है। इतिहास गवाह है कि जब शिखर पर पहुंचने के बाद आत्मसंतुष्टि घर करने लगती है तो पतन की शुरुआत वहीं से होती है। पिछले कुछ समय से इंदौर के सामने कुछ नई चुनौतियां उभरकर सामने आई हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

हाल ही में ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ में इंदौर का लखनऊ से पिछड़कर दूसरे स्थान पर आना इस बात की स्पष्ट चेतावनी है कि केवल सड़कों से कचरा उठा लेना ही पर्याप्त नहीं है। बढ़ते शहरीकरण, अनियंत्रित ट्रैफिक, निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और घटती हरियाली ने शहर की आबोहवा पर दबाव बढ़ाया है।

कहीं न कहीं हम कचरा प्रबंधन की अपनी पुरानी सफलता में इतने मग्न हो गए कि वायु गुणवत्ता और यातायात अनुशासन जैसे नए मोर्चों पर हमारी पकड़ ढीली पड़ने लगी।

अब लड़ाई ‘गीले-सूखे’ की नहीं, शहर को ‘लिवेबल’ बनाने की... इंदौर के लिए भविष्य की तैयारी अब ‘स्वच्छता 2.0’ की मांग करती है। अब लड़ाई केवल गीले और सूखे कचरे को अलग करने की नहीं, बल्कि शहर को ‘क्लाइमेट स्मार्ट’ और रहने योग्य यानी ‘लिवेबल’ बनाने की है।

प्रशासन और नागरिकों को मिलकर सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना होगा, सोलर ऊर्जा को अपनाना होगा और जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर गंभीरता से काम करना होगा।

इसके साथ ही कचरे से बायो-सीएनजी और खाद बनाने की अपनी तकनीक को और आधुनिक बनाते हुए कार्बन उत्सर्जन को कम करने का लक्ष्य रखना होगा।

इंदौर की सबसे बड़ी पूंजी ‘स्वच्छता की आदत’
अंततः सरकारी सर्वेक्षणों की श्रेणियां और पुरस्कारों के नियम समय के साथ बदलते रहेंगे, लेकिन इंदौर की सबसे बड़ी पूंजी वे पुरस्कार नहीं, बल्कि यहां के नागरिकों की रगों में बस चुकी ‘स्वच्छता की आदत’ है।

इंदौर ने यह साबित किया है कि जब जनता ठान ले तो असंभव भी संभव हो जाता है। आज इंदौर के पास एक नई जिम्मेदारी है-खुद को नई चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए पूरे देश को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने की।

ताज भले ही किसी और के सिर सजा हो, लेकिन स्वच्छता के इस महायज्ञ में इंदौर की भूमिका एक ऐसे गुरु की है, जिसकी रोशनी से पूरा देश जगमगा रहा है।


संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

less than a minute ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

1 minute ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

28 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

35 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

40 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

42 minutes ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!