वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया: शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के क्षेत्र में अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का इंदौर एयरपोर्ट पर जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर विरोध जताने पहुंचे लोगों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया है कि महापौर का विरोध करने एयरपोर्ट पहुंचे एक बुजुर्ग वृद्धा और बालक को पुलिस थाने ले जाया गया। इस घटनाक्रम को लेकर उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, स्वच्छता के क्षेत्र में अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा था। इस दौरान MIC सदस्यों ने महापौर को फूलों से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर मिठाई खिलाई। ढोल-ढमाकों के बीच नाच-गाने के साथ उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, MIC सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, राजेंद्र राठौर सहित भाजपा के कई पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा जनप्रतिनिधि नजर नहीं आया।
काली तख्तियां लेकर पहुंचे थे विरोध करने
महापौर के स्वागत समारोह के बीच भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर नाराज लोग भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में काली तख्तियां थीं, जिन पर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग लिखी हुई थी। तख्तियों के जरिए सवाल उठाए जा रहे थे कि लापरवाही बरतने वाले आखिर कब जेल जाएंगे और पीड़ित परिवारों को न्याय कब मिलेगा?
प्रदर्शनकारी इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को महापौर तक नहीं पहुंचने दिया।
बुजुर्ग वृद्धा और बालक को थाने ले जाने का आरोप
इस पूरे घटनाक्रम के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि महापौर का विरोध करने के लिए एयरपोर्ट पहुंची 80 साल की बुजुर्ग वृद्धा और बालक को पुलिस थाने ले गई। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण प्रभावित परिवारों की आवाज उठाने पहुंचे लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? चौकसे के हस्तक्षेप के बाद वृद्धा और बालक को पुलिस ने छोड़ दिया।
स्वच्छता सम्मान के जश्न के बीच भागीरथपुरा कांड का विरोध
एक ओर महापौर के सम्मान में एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे, तो दूसरी ओर भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों और उनके समर्थकों की नाराजगी भी सामने आ रही थी। स्वच्छता के क्षेत्र में मिले सम्मान के बीच दूषित पानी कांड को लेकर उठ रहे सवालों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अब इस मामले में बुजुर्ग महिला और बालक को थाने ले जाने के आरोप को लेकर भी विवाद गहराने की संभावना है।
संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!