खबर
Top News

देखिए वीडियो, पीएम से कौन बोले: घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी: हनुमान चालीसा पढ़ते हुए खोला कॉकपिट का दरवाजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 3:02 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
फ्लाईदुबई की उड़ान में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बातचीत की। बातचीत के दौरान स्मित भावुक हो गए।

उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि मुश्किल हालात में भी उनका ध्यान विमान को सुरक्षित रखने और यात्रियों की जान बचाने पर था।

'मुझे पता था यह आखिरी मौका है'
स्मित ने पीएम मोदी को बताया कि घटना के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी और विमान नीचे जा रहा था। ऐसे में उन्हें लगा कि यह आखिरी मौका है।

उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचकर स्थिति संभालने का मौका मिला।

रिपोर्टों के मुताबिक स्मित ने बताया कि वह उस समय हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे और उनके मन में यही था कि किसी यात्री को नुकसान नहीं होने देना है।

पीएम मोदी ने की साहस की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने स्मित की हिम्मत और सूझबूझ की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। मोदी ने स्मित की मां गीता बेन और पिता भूपेंद्रभाई के संस्कारों का भी उल्लेख किया।

स्मित ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री का फोन उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पीएम से बात करने का अवसर मिलेगा।

हमले के बाद भी नहीं छोड़ा कॉकपिट
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के भीतर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला हुआ था।

रिपोर्टों के अनुसार गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की। इसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की और विमान को सुरक्षित उतारा गया। इस घटना में 174 यात्रियों की जान बची।

मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने की तारीफ
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित को साहसी पायलट बताते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि स्मित ने 174 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।

अभी अस्पताल में चल रहा इलाज
हमले में घायल कैप्टन स्मित का इलाज जारी है। घटना के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई थी और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में रखा गया है। भारतीय अधिकारी भी उनके परिवार और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।

कैप्टन स्मित मच्छार पहले स्पाइसजेट में भी लंबे समय तक पायलट रह चुके हैं और बाद में फ्लाईदुबई से जुड़े। घटना के बाद उनकी बहादुरी की चर्चा भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है।

संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

2 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

6 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

10 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

15 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

16 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

24 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

30 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

43 minutes ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 1 hour ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!