देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल: मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के तेजपुर गड़बड़ी स्थित काली मल्टी में बने पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक बैनर लगाने का विरोध करते हुए कुछ मुस्लिम युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की।
आरोप है कि बल्ली और लात-घूंसों से हमला करने के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन के साथ भी मुस्लिमों ने मारपीट की। इतना ही नहीं, कुछ आरोपी घर में घुसे और ऑटो चालक के दो बेटों को घसीटते हुए बाहर लाए और फिर पीटा।
बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार तेजपुर गड़बड़ी, स्कीम नंबर 103 निवासी सुरेश साहू (44) ने शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह घर के सामने सड़क पर बने पंडाल में माताजी का बैनर लगा रहे थे। इसी दौरान काली मल्टी में रहने वाले शकील और अरबाज ने उन्हें आवाज देकर बुलाया। वहां पहले से कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने बैनर लगाने का विरोध किया।
सुरेश का कहना है कि उसने इसे सभी का कार्यक्रम बताते हुए बैनर लगाने की बात कही। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई।
बल्ली से हाथ पर हमला, परिजन से भी मारपीट
शिकायत के मुताबिक, गाली देने से मना करने पर सिकंदर ने पास पड़ी बल्ली उठाकर सुरेश के बाएं हाथ पर मार दी। इसके बाद गुल्लू, शकील, अरबाज, जब्बार और यूनिस ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
शोर सुनकर सुरेश की पत्नी सपना, सास द्वारिकाबाई और मामा का बेटा रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई।
घर में घुसकर बेटों को बाहर खींचने का आरोप
सुरेश ने पुलिस को बताया कि इसके बाद जफर खान, महबूब, फरहान, गफ्फार, रहीम और रमजान उसके घर में घुस गए।
आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटों विकास और आकाश के साथ मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। सुरेश के मुताबिक, जाते समय आरोपियों ने दोबारा बैनर लगाने पर परिवार को जान से खत्म करने की धमकी भी दी।
11 नामजद सहित अन्य पर केस
राजेंद्र नगर पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर जफर पिता अफजल खान, महबूब पिता करीम शाह, गफ्फार पिता अब्दुल शाह, रहीम पिता महबूब शाह, रमजान पिता गुलजार, सिकंदर पिता मेहबूब शाह, गुल्लू पिता जफर, शकील पिता मेहबूब शाह, अरबाज पिता यूनुस खान, जब्बार पिता गफ्फार शाह और यूनुस पिता इस्माइल खान सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 191(2), 331(6) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!