वीडियो देखिये, मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर: 15 फीट ऊंची लहरों की चेतावनी; राजस्थान-दिल्ली में मानसून की दस्तक, इन स्थानों पर रेड अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/मुंबई/जयपुर/भोपाल।
देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 172 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी देते हुए लोगों से समुद्र तट और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
भारी बारिश के बीच मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चर्चगेट के पास पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि अंधेरी सब-वे में जलभराव के कारण यातायात रोकना पड़ा। नवी मुंबई में जलभराव के दौरान करंट फैलने की घटना भी सामने आई, जिसमें दो छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं।
उधर, मानसून ने सात दिन की देरी से राजस्थान और पांच दिन की देरी से दिल्ली में प्रवेश किया। राजस्थान के जयपुर, दौसा सहित 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली में सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश को अपने दायरे में ले सकता है।
मध्य प्रदेश में भी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। इंदौर में तेज बारिश के दौरान एक कार नाले में गिर गई, जबकि सीहोर में तेज बहाव में मोटरसाइकिलें बह गईं। उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होने के बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं मार्ग बहाली के कार्य में जुटी हैं।
बिहार और उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि झारखंड में दो लोगों ने जान गंवाई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय और जीआरपी थाने में भी बारिश का पानी भर गया।
मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जुलाई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, गोवा, तमिलनाडु, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं बिहार, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में तेज हवा चलने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!