वीडियो देखिये, बारिश ने कैसा कहर ढाया: दिल्ली-जयपुर हाईवे का हिस्सा धंसा; 10 किमी लंबा जाम; कंपनियों से वर्क फ्राम होम की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, गुरुग्राम।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश ने गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसके कारण हजारों वाहन जाम में फंस गए। हालात बिगड़ते देख गुरुग्राम पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और कॉर्पोरेट कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) देने की अपील की।
बारिश और जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे की दो लेन को तत्काल बंद करना पड़ा। इसके चलते हीरो होंडा चौक से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
10 किलोमीटर तक लगा जाम, घंटों फंसे लोग
तेज बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और आसपास की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। नरसिंहपुर से राजीव चौक तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऑफिस से लौट रहे हजारों कर्मचारी और रोजाना यात्रा करने वाले लोग घंटों तक सड़कों पर फंसे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में एक घंटे के भीतर 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश को देखते हुए कई क्षेत्रों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुग्राम पुलिस ने कंपनियों से की अपील
लगातार बिगड़ते हालात और सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए अस्थायी रूप से वर्क फ्रॉम होम लागू करें। पुलिस का कहना है कि इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में आसानी होगी।
रूट डायवर्ट, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की सलाह
हाईवे धंसने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों में बदलाव किया है। दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं, राजीव चौक से जाने वाले वाहनों को SPR रोड की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। हीरो होंडा चौक से आगे जाने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
ड्रेन निर्माण कार्य के कारण सड़क कमजोर होने का अंदेशा
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नरसिंहपुर क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर बने नालों को जोड़ने के लिए चल रहे ड्रेन निर्माण कार्य के कारण मिट्टी कमजोर हुई होगी। लगातार बारिश के दबाव के चलते सड़क धंस गई। हालांकि, प्रशासन ने अभी सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं की है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है।
सोहना-गुरुग्राम हाईवे भी जलमग्न
बारिश का असर केवल दिल्ली-जयपुर हाईवे तक सीमित नहीं रहा। गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित देवीलाल स्टेडियम के सामने सोहना-गुरुग्राम हाईवे की सर्विस लेन पानी में डूब गई। आसपास के कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने पानी निकालने के लिए पंप लगाए हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है।
प्रशासन की लोगों से अपील
गुरुग्राम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक जरूरी न हो, वे प्रभावित मार्गों पर यात्रा करने से बचें। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!