वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प: बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में पहुंचे थे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार सुबह कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मंडी हटाने की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे भदौरिया की पुलिस से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कांग्रेस पार्षद को हिरासत में लिया और थाने पहुंचाया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में पहुंचे थे भदौरिया
नगर निगम की टीम बुधवार सुबह फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगी सब्जी मंडी हटाने पहुंची थी। कार्रवाई का सब्जी विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस नेता और पार्षद भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और पुलिस के बीच विवाद हो गया।
समाजसेवी की गिरफ्तारी के बाद पार्षद को भी हिरासत में लिया
इससे पहले पुलिस ने मौके से समाजसेवी प्रहलाद पांडेय को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को भी हिरासत में ले लिया गया। वहीं, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट द्वारा निगम कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया है।
निगम ने रोकी कार्रवाई, मंडी को लेकर विवाद बरकरार
लगातार विरोध और हंगामे के बीच नगर निगम ने फिलहाल मंडी हटाने की कार्रवाई रोक दी है। शनिवार से जारी इस विवाद के बीच बुधवार को एक बार फिर पुलिस, निगम कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी। कांग्रेस पार्षद को हिरासत में लिए जाने के संबंध में पुलिस की विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!