वीडियो देखिये, शहर आगमन पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी; विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर पहुंचीं। देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया।
राष्ट्रपति का विमान सुबह करीब 9:25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां औपचारिक स्वागत के बाद वे वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं।
राष्ट्रपति के आगमन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इंदौर और ओंकारेश्वर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा 18 से 22 जून तक चलेगा। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वे ओंकारेश्वर में भगवान के दर्शन एवं पूजन के साथ-साथ 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
इसके बाद 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी। वहीं 22 जून को वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने इंदौर और ओंकारेश्वर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों को अस्थायी रूप से नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, जबकि कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा। आम नागरिकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!