वीडियो देखिये, इतने लाख की लूट का खुलासा: क्रिप्टो में घाटे के बाद रची साजिश; इतने सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से हुई 29.65 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जोन-4 पुलिस ने महज कुछ दिनों में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक्टिवा का इस्तेमाल किया था, लेकिन 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच और तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
स्क्रैप कारोबारी के कर्मचारी को बनाया था निशाना
पुलिस के मुताबिक 11 जून 2026 को रामचंद्र नगर एक्सटेंशन निवासी मुकुल अग्रवाल (22) अपने नियोक्ता के स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों से भुगतान की राशि एकत्रित कर रहे थे। दिनभर में उन्होंने कुल 29 लाख 65 हजार रुपए एकत्रित किए और रकम को एक बैग में रखकर दोपहिया वाहन से जा रहे थे।
रात करीब 8:25 बजे जब वे जायसवाल धर्मशाला के पास पहुंचे, तभी एक्टिवा पर सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बनाई आठ विशेष टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी और पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता के मार्गदर्शन में आठ विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और संभावित मार्गों के 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और साइबर विश्लेषण के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध एक्टिवा तक पहुंची, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
पहले की थी रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घटना को पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। वे पहले से फरियादी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और भुगतान संग्रहण के पहले स्थान से ही उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए लूट लिए।
क्रिप्टोकरेंसी में नुकसान बना लूट की वजह
पूछताछ में मुख्य आरोपी चंद्रशेखर उर्फ चंदू मुकाती ने खुलासा किया कि उसे क्रिप्टोकरेंसी में भारी आर्थिक नुकसान हुआ था और उस पर कर्ज भी हो गया था। आर्थिक संकट से निकलने के लिए उसने लूट की साजिश रची। उसने अपने साथी प्रवीण भंडारी और अमर उर्फ भांजा अहिरवार को रेकी का जिम्मा सौंपा था। दोनों आरोपी लगातार फरियादी की निगरानी कर रहे थे और सही मौके का इंतजार कर रहे थे।
22.60 लाख रुपए और कार बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लूट की राशि में से 22 लाख 60 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा लूट के पैसों से खरीदी गई एक आई-20 कार भी जब्त की गई है। बरामदगी में शामिल हैं- चंद्रशेखर उर्फ चंदू से 10 लाख रुपए नगद और फरियादी का बैग। अमर उर्फ भांजा से 6 लाख रुपए नगद तथा लूट की रकम से खरीदी गई आई-20 कार। प्रवीण से 6.60 लाख रुपए नगद, घटना में उपयोग किया गया हेलमेट और वारदात के समय पहनी गई टी-शर्ट।
पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया है। शेष लूटी गई राशि की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
प्रवीण भंडारी (37) निवासी पालदा, इंदौर। अमर उर्फ भांजा अहिरवार (42) निवासी कुलकर्णी भट्टा, परदेशीपुरा, इंदौर। चंद्रशेखर उर्फ चंदू मुकाती (43) निवासी ग्राम सन्नोद, जिला देवास (मुख्य साजिशकर्ता)।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त सराफा विजय तिवारी, थाना प्रभारी पंढरीनाथ सतीश पटेल सहित जोन-4 की विशेष टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे सुनियोजित अपराध के त्वरित खुलासे का बड़ा उदाहरण बताया है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!