वीडियो देखिये, चर्चा का विषय बनी दो शीर्ष नेताओं की आत्मीय बातचीत: किसने कहा-आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा; हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस हैं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, एवियन(फ्रांस)।
G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जाॅर्जिया मेलोनी के बीच हुई दिलचस्प बातचीत एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा
सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात के समय मेलोनी ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस हैं। मेलोनी की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद नेता और अधिकारी भी मुस्कुरा उठे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सहज अंदाज में बातचीत की, जिससे माहौल हल्का और मित्रवत दिखाई दिया।
'मेलोडी' की दोस्ती फिर चर्चा में
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातें पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के विदेश दौरे के दौरान रोम में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। उस दौरान मोदी ने मेलोनी को एक विशेष टॉफी भेंट की थी। दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर सोशल मीडिया पर "मेलोडी" ट्रेंड भी खूब वायरल हुआ था। इसी संदर्भ में G7 सम्मेलन में हुई यह बातचीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हुई नेताओं की अनौपचारिक बातचीत
फ्रांस में आयोजित G7 सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के बीच होने वाली अनौपचारिक बातचीत माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई। इसमें कई नेता हल्के-फुल्के अंदाज में कॉफी, सिगरेट, फुटबॉल और निजी पसंद-नापसंद जैसे विषयों पर चर्चा करते सुनाई दिए।
मेलोनी बोलीं- एक महीने से नहीं पी सिगरेट
बैठक शुरू होने से पहले जॉर्जिया मेलोनी ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने उस दिन तीन कप कॉफी पी है। इस पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि क्या यह सुबह जागने के लिए था। तभी जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने मजाक में पूछा और सिगरेट कितनी पी? इस पर मेलोनी ने जवाब दिया कि उन्होंने पिछले एक महीने से सिगरेट नहीं पी है। यह सुनते ही वहां मौजूद नेताओं ने तालियां बजाकर और बधाई देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
निकोटिन पैच को लेकर भी हुआ मजाक
इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने निकोटिन पैच लगा रखा है। इस सवाल पर बैठक में मौजूद सभी नेता हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया। निकोटिन पैच एक चिकित्सकीय उपाय है, जिसका उपयोग धूम्रपान छोड़ने वाले लोगों की निकोटिन की लत कम करने के लिए किया जाता है।
सोशल मीडिया पर छाई नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री
G7 सम्मेलन में जहां वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई, वहीं प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत भी सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री को लेकर एक बार फिर "मेलोडी" की चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!