वीडियो देखिये, कॉन्सर्ट में पाबंदियों पर प्रसिद्ध गायक का तंज: ये नहीं गाना, वो नहीं गाना… आखिर क्या कर सकते हैं हम; राहत इंदौरी के शेर सुनाकर जताई नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का इंदौर दौरा इस बार अपने कॉन्सर्ट के साथ-साथ सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर भी चर्चा में रहा। कार्यक्रम से पहले उनके चार गानों को लेकर पाबंदी की बात सामने आई। इन बंदिशों का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कॉन्सर्ट के दौरान मंच से तंज कसा।
दिलजीत ने कहा, “ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।” इसके बाद उन्होंने इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर सुनाया-“हमारे मुँह से जो निकले वही सदाक़त है, हमारे मुँह में तुम्हारी ज़ुबान थोड़ी है।” उनके इस अंदाज को कार्यक्रम से पहले लगाई गई पाबंदियों पर टिप्पणी के तौर पर देखा गया।
राहत इंदौरी के शेरों से दिया जवाब
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने राहत इंदौरी की एक और चर्चित पंक्ति सुनाई - “अगर ख़िलाफ़ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है… ये सब धुआँ है, कोई आसमान थोड़ी है।” उन्होंने आगे कहा-“मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं लेकिन, हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है।”
दिलजीत ने राहत इंदौरी का एक और मशहूर शेर भी सुनाया-सभी का ख़ून है शामिल यहाँ की मिट्टी में, किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है।” शायरी के जरिए उन्होंने अपनी बात रखी। हालांकि, उन्होंने मंच से किसी अधिकारी या विभाग का नाम नहीं लिया।
चार गानों को लेकर लगाई गई थी पाबंदी
रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत को चार गाने गाने की अनुमति नहीं दी गई थी। कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को लेकर भी चिंता थी। आयोजकों और प्रशासन को कथित तौर पर एक दर्जन से ज्यादा धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त किए जाने की बात सामने आई।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!