खबर
Top News

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल में महिला सफाईकर्मी की दबंगई: मानसिक रूप से कमजोर युवक को लातों से पीटा; 39 सेकेंड में 10 से अधिक बार ऐसी हरकत के बाद निलंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 5:49 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, रायबरेली। 
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला पुरुष अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक संविदा महिला सफाईकर्मी ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। अस्पताल परिसर में जमीन पर बैठे युवक को महिला ने गालियां देते हुए बार-बार लातें मारीं। घटना का 39 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

युवक के चेहरे और पीठ पर बरसाईं लातें
वायरल वीडियो में महिला सफाईकर्मी पहले युवक को अस्पताल से बाहर जाने के लिए कहती है। जब युवक नहीं उठ पाता तो वह उसे लगातार लातें मारना शुरू कर देती है। वीडियो में दिखाई देता है कि महिला युवक की पीठ, गर्दन और चेहरे पर 10 से अधिक बार लात मारती है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।

तीन साल से संविदा पर तैनात है महिला
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सफाईकर्मी पिंकी पिछले तीन वर्षों से जिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत है और अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में रहती है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मानसिक रूप से कमजोर युवक अस्पताल परिसर में फर्श पर बैठा हुआ था, तभी महिला वहां पहुंची और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

स्टाफ ने बनाया वीडियो, किसी ने नहीं रोका
घटना के दौरान अस्पताल के कई कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, लेकिन किसी ने भी महिला को रोकने या युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

नर्स की ड्रेस पहनने को लेकर भी रही चर्चा
अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, सफाईकर्मी होने के बावजूद महिला अक्सर नर्स की सफेद यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करती थी। उसे कई बार इसके लिए टोका गया, लेकिन उसने नियमों की अनदेखी जारी रखी। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि नर्स की यह वर्दी केवल निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने वाले नर्सिंग स्टाफ को ही पहनने की अनुमति होती है।

सीएमएस ने किया निलंबित, जांच के आदेश
जिला पुरुष अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद महिला सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

3 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

17 minutes ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

26 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 1 hour ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 1 hour ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!