वीडियो देखिये, इस मंदिर के पास गली की बदहाल स्थिति: तीन माह से खुदी पड़ी सड़क; आवागमन में भारी परेशानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड क्रमांक 49, विधानसभा क्षेत्र 5 के अंतर्गत न्यू जैन मंदिर के पास स्थित एक गली की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय रहवासियों ने गंभीर चिंता जताई है। क्षेत्र के निवासी अक्षय यादव के अनुसार यह गली पिछले लगभग तीन महीनों से खुदी हुई पड़ी है, लेकिन अब तक न तो इसका समतलीकरण किया गया है और न ही सड़क मरम्मत का कोई कार्य शुरू हुआ है।
खुदाई के बाद स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खुदाई के बाद स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश और कीचड़ के कारण गली में फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
बुजुर्गों के लिए स्थिति गंभीर
रहवासियों के अनुसार इस खराब स्थिति का सबसे अधिक असर बुजुर्गों पर पड़ रहा है। कई बुजुर्गों ने घर से बाहर निकलना लगभग बंद कर दिया है। जो लोग किसी मजबूरी में बाहर निकलते भी हैं, उन्हें गिरने और चोट लगने का लगातार डर बना रहता है।
जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता के आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीनों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि या संबंधित अधिकारी इस समस्या को देखने तक नहीं पहुंचे। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे रहवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।
तत्काल मरम्मत की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गली का तत्काल समतलीकरण और मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!