वीडियो देखिये, पुलिस का सराहनीय कार्य: इतने पुलिसकर्मी सम्मानित; सूझबूझ से टाल दी थी बड़ी घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर और जनहितकारी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के तहत आज एक बार फिर कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस पहल का मकसद ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है, जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य किया हो।
पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 9 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुरस्कृत कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
गैस टंकी में आग-सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के एमआर-3 रोड स्थित एक दुकान में गैस टंकी में अचानक आग लग गई थी। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का रूप ले सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया।
उन्होंने जलती हुई टंकी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर आग पर नियंत्रण पाया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस वीरता और तत्परता के लिए जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं- प्रधान आरक्षक 2797 ताज मोहम्मद, आरक्षक 4146 चरत गुर्जर, आरक्षक 2028 विनीत शर्मा, आरक्षक 3903 अंकित शर्मा (थाना लसूडिया) और आरक्षक 2914 सोनू शर्मा (थाना विजय नगर)।
सड़क दुर्घटना में मानवता का परिचय
थाना तिलक नगर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने और आरोपी को विधिवत थाना सुपुर्द करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यवाहक उपनिरीक्षक रमजान खान (थाना अजाक) को भी सम्मानित किया गया।
यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान
इंदौर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को भी इस अवसर पर सराहा गया। इनमें कार्यवाहक उपनिरीक्षक अनिरुद्ध नागर को हाईकोर्ट चौराहे पर उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन के लिए, आरक्षक 3569 कमल देवल को राजेंद्र नगर चौराहे पर बेहतर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए और आरक्षक 4238 अमन रघुवंशी को पीक ऑवर्स में ड्रोन तकनीक का उपयोग कर यातायात सुधार में नवाचार के लिए पुरस्कृत किया गया।
पुलिसिंग में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन
इस कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट यह संदेश दे रहा है कि कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और नवाचार को हमेशा सम्मान मिलेगा। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करते हैं, बल्कि आम जनता के बीच विश्वास भी बढ़ाते हैं। यह पहल निश्चित रूप से पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा उठाने के साथ-साथ बेहतर कानून व्यवस्था और जनसेवा की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!