वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज: किसान के खेत में उतरे; हल चलाया और खरीफ फसल की बुवाई में बंटाया हाथ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे के दौरान रविवार को उनका सहज और किसान हितैषी अंदाज देखने को मिला। दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जब भैंसदेही की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई करते किसानों को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया और सीधे खेत में पहुंच गए। वहां उन्होंने किसानों के साथ हल चलाकर खेत की जुताई की और बुवाई में भी हाथ बंटाया।
किसान के साथ खेत में किया श्रम
मुख्यमंत्री भैंसदेही क्षेत्र के किसान मारोति बारस्कर के खेत पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा था। उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर हल चलाया और बीज बोने की प्रक्रिया में भाग लिया। मुख्यमंत्री को खेत में काम करते देख ग्रामीणों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल बन गया।
खेती-किसानी पर किया संवाद
खेत में मौजूद किसानों से मुख्यमंत्री ने खरीफ सीजन की तैयारियों, उन्नत बीजों के उपयोग, सिंचाई व्यवस्था और कृषि से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने की भी सलाह दी।
ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री के अचानक खेत में पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने उनका स्वागत किया और खेती-किसानी से जुड़ी अपनी समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रदेश के मुखिया को अपने बीच खेत में काम करते देख उन्हें आत्मीयता का अनुभव हुआ।
'मन की बात' कार्यक्रम के बाद पहुंचे खेत
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भैंसदेही की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में खेतों में चल रही बुवाई देखकर उन्होंने काफिला रुकवाया और किसानों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
मुख्यमंत्री के खेत में हल चलाने और किसानों के साथ बुवाई करने के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग मुख्यमंत्री के इस सहज और जमीनी अंदाज की सराहना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल को किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों को नजदीक से समझने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!