वीडियो देखिये, आवारा गाय से मची अफरा-तफरी: सड़क पर दौड़ने से कई लोग गिरे; नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर सामने आई है। अटल द्वार से अंदर की ओर शुक्रवार को एक आवारा गाय अचानक तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती हुई पहुंच गई। गाय को देखकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग उसकी चपेट में आने से गिर पड़े, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने घबराकर गाय को वहां से भगाने का प्रयास किया।
घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय अचानक सड़क पर दौड़ने लगी, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई लोग संतुलन खोकर गिर पड़े। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं की लगातार मौजूदगी के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हर गली-मोहल्ले के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर भी बड़ी संख्या में आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और शहर की प्रमुख सड़कों को ऐसे पशुओं से मुक्त कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!