वीडियो देखिये, अनगिनत श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र धार्मिक यात्रा का आगाज: पहला जत्था कश्मीर पहुंचा; हर 2 किमी पर ऑक्सीजन बूथ, बालटाल मार्ग पर 12 वाटरप्रूफ डोम तैयार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
उत्तर भारत की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में शामिल पवित्र अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से विधिवत प्रारंभ हो गई। अगले 57 दिनों तक बाबा बर्फानी के जयकारों से ग्रेटर हिमालय की ऊंची वादियां गूंजती रहेंगी। इस वर्ष 28 अगस्त तक चलने वाली यात्रा में देश-विदेश से चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समुद्र तल से लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
बालटाल और पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए रवाना
यात्रा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास (बेस कैंप) से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में कुल 4,822 श्रद्धालु शामिल थे, जिन्हें 259 वाहनों के सुरक्षा काफिले के साथ बालटाल और पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार सुबह दूसरे जत्थे के रूप में 3,865 श्रद्धालु भी कश्मीर के लिए रवाना हुए।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा प्रारंभ
अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। श्रद्धालुओं के काफिलों की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जगह-जगह सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है।
खराब मौसम के बीच प्रशासन सतर्क
लगातार हो रही बारिश और मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद अनावश्यक रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुकने के बजाय शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक दोनों यात्रा मार्गों पर तेज बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बालटाल मार्ग के बरारी से रेलपथरी तक के हिस्से को भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है। इसी को देखते हुए इस मार्ग पर 12 स्थानों पर वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
हर दो किलोमीटर पर ऑक्सीजन सुविधा
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर प्रत्येक दो किलोमीटर की दूरी पर ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए हैं। इसके अलावा दोमेल मार्ग पर चार स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से यात्रियों को लगातार मौसम की ताजा जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
दोनों मार्गों पर अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए दोनों यात्रा मार्गों पर व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की गई है। लगभग एक हजार डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर 100-100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्थायी अस्पताल स्थापित किए गए हैं।
बालटाल मार्ग पर दोमेल गेट, रेलपथरी, बरारी और संगम टॉप सहित विभिन्न स्थानों पर मेडिकल एड सेंटर, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है।
पहलगाम मार्ग पर नुनवान बेस कैंप, चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप तथा शेषनाग में आधुनिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। चंदनवाड़ी में श्रद्धालुओं के लिए चढ़ाई शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
दो प्रमुख मार्गों से होगी यात्रा
श्रद्धालु इस वर्ष भी दो मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग अपेक्षाकृत आसान लेकिन लंबा माना जाता है, जबकि गांदरबल जिले का 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग छोटा होने के बावजूद अधिक कठिन और खड़ी चढ़ाई वाला है।
संचार और आवास की बेहतर व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों बेस कैंपों पर बीएसएनएल, जियो और एयरटेल के विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। यहां पहचान पत्र प्रस्तुत कर यात्री अस्थायी पोस्टपेड सिम प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि यात्रा क्षेत्र में केवल पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन ही कार्य करते हैं।
बालटाल बेस कैंप में 57 लंगरों की व्यवस्था की गई है। श्राइन बोर्ड की ओर से बड़ी संख्या में टेंट लगाए गए हैं, जहां लगभग 800 रुपये तक में बेड उपलब्ध हैं। इसके अलावा तीन हजार यात्रियों की क्षमता वाला विशाल यात्री निवास भी तैयार किया गया है। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की व्यवस्था को मिलाकर लगभग 30 हजार श्रद्धालु एक साथ ठहर सकते हैं।
पहले जत्थे में महिलाओं, बच्चों और साधु-संतों की भी बड़ी संख्या
पहले जत्थे में कुल 3,707 पुरुष, 816 महिलाएं, 16 बच्चे, 246 साधु तथा 37 साध्वियां शामिल थीं। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा बलों का अभिवादन किया, वहीं जवानों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का भरोसा दिलाया।
3.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा शुरू होने के साथ ही जम्मू में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिससे पूर्व पंजीकरण नहीं करा पाने वाले श्रद्धालु भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर यात्रा में शामिल हो सकेंगे।
धार्मिक आस्था, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के साथ शुरू हुई इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं से मौसम संबंधी सलाह का पालन करते हुए सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से यात्रा पूरी करने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!