वीडियो देखिये, Safe Click 2.0 अभियान: साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की बड़ी मुहिम; गीत, नुक्कड़ नाटक और डिजिटल जागरूकता रथ के जरिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बढ़ते साइबर अपराधों के बीच नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड से बचाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने #SafeClick2_0 अभियान के तहत व्यापक साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस द्वारा गीत, कला प्रस्तुतियों, नुक्कड़ नाटकों, डिजिटल जागरूकता रथ तथा साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता सामग्री के वितरण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी किस प्रकार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।
इंदौर पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान लोगों को फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ठगी और डिजिटल निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें, अपनी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
इंदौर पुलिस का संदेश है कि "सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित भविष्य" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की डिजिटल सुरक्षा का संकल्प है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें, ताकि सुरक्षित डिजिटल समाज का निर्माण किया जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!