वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी; रकम और जेवरों की बरामदगी के लिए प्रतापगढ़ ले गई टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की रिमांड पर लेकर शुक्रवार सुबह जिला जेल से बाहर निकाला और पूछताछ के लिए उसके गृह जनपद प्रतापगढ़ रवाना हो गई। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई नकदी, आभूषण और अन्य सामान से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
पुलिस के अनुसार, अविनाश शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का निवासी है और राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती से जुड़े कार्य में नियुक्त था। वह अयोध्या में किराए के मकान में रहता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कमरे की तलाशी में लगभग 20 लाख रुपये नकद, एक हजार अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण तथा "रामराज कोष" लिखा एक बक्सा बरामद किया गया था।
ठिकानों की निशानदेही कराएगा आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी ने चढ़ावे में आए कुछ सोने-चांदी के जेवर और नकदी अलग-अलग स्थानों पर छिपा रखी है। इसी आधार पर पुलिस उसे उन संभावित ठिकानों पर ले जाकर बरामदगी की कार्रवाई कर सकती है। जांच टीम आरोपी से चोरी की पूरी रकम, उसके उपयोग और संभावित सहयोगियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
ट्रस्ट से जुड़े दो सदस्यों से फिर होगी पूछताछ
मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों से बैंक खातों का विवरण, मंदिर कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
इससे पहले गुरुवार को एसआईटी ने दोनों से करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में विस्तृत पूछताछ की थी। जांच एजेंसी अब वित्तीय लेनदेन, चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की विस्तार से पड़ताल कर रही है।
आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी
इधर, अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मामले के अन्य आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के नवनिर्मित मकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एडीए की ओर से लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, सुप्रिया मिश्रा ने दावा किया कि उन्हें अब तक कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना है कि मकान का नक्शा विधिवत स्वीकृत है और निर्माण नियमों के अनुरूप किया गया है। उन्होंने अपने पति की सकुशल वापसी की प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है।
भाजपा का बयान
मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। भाजपा नेता अशोक वाजपेयी ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विशेष जांच टीम निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के चढ़ावे का "एक-एक पैसा" वापस दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के अनुसार हमारे नेता अखिलेश यादव ने मामले के सभी पहलुओं पर बात रखी थी। उन्होंने इस बड़े मुद्दे की जांच के लिए हाईकोर्ट की देखरेख में एक टीम बनाने की मांग की थी। भाजपा कटघरे में है, क्योंकि मंदिर में चढ़ावे के इस घोटाले में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है। पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा की है, क्योंकि वे ही इसके संरक्षक हैं।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस और एसआईटी मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं। चोरी की पूरी राशि, आभूषणों की बरामदगी, वित्तीय लेनदेन और संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!