प्रदेश में ठंड का डबल अटैक: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते प्रदेश में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया।
बुधवार-गुरुवार की रात कटनी के करौंदी में सबसे कम 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भोपाल और जबलपुर में तो हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही। प्रदेश के 20 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
इसी बीच मौसम विभाग ने 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के पांच संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभाग में मौसम का मिजाज बदलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
शहडोल-डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल और डिंडौरी में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
वहीं, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में भी बारिश का अनुमान है। 21 नवंबर को सीधी और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 22 नवंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
बर्फीली हवाओं से और बढ़ेगी ठिठुरन
कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में उत्तरी ठंडी हवाओं का असर बढ़ रहा है। करौंदी के बाद शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल सहित उत्तरी मध्यप्रदेश में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!