निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता: बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सिवनी के एक होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने वाले एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वायरल वीडियो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
इस कार्रवाई के साथ ही मिश्रा की पुरानी शिकायतें, राजनीतिक सिफारिश से हुई पदस्थापना और पुलिस विभाग में उनके प्रभाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि मिश्रा के खिलाफ पहले भी गंभीर आरोपों के साथ शिकायतें की गई थीं, लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई होने की जानकारी सामने नहीं आई।
टीआई से एएसपी तक सिवनी में ही रहा दबदबा
दीपक मिश्रा लंबे समय से सिवनी जिले में अलग-अलग पदों पर तैनात रहे हैं। वे सिवनी कोतवाली में थाना प्रभारी रहे, इसके बाद लखनादौन में एसडीओपी की जिम्मेदारी संभाली।
पदोन्नति के बाद जुलाई 2025 में उन्हें सिवनी का एडिशनल एसपी बनाया गया। उनकी इस पदस्थापना के पीछे भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन की सिफारिश होने की बात सामने आई है।
विधायक ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने मिश्रा की पदस्थापना के लिए सिफारिशी पत्र लिखा था। हालांकि, उनका कहना है कि उनके पास कई लोग सिफारिश लेकर आते हैं और वे सभी की मदद करते हैं।
मिश्रा की नियुक्ति में पुलिस मुख्यालय की सामान्य प्रक्रिया को दरकिनार किए जाने का भी दावा किया गया है।
सरकारी बंगले में अनैतिक गतिविधियों का आरोप, धमकाने की शिकायत भी
मिश्रा के खिलाफ 19 अगस्त को स्थानीय भाजपा नेता और अधिवक्ता नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने सिवनी एसपी को लिखित शिकायत दी थी।
इसमें आरोप लगाया गया था कि मिश्रा अपने सरकारी बंगले में अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया था कि एएसपी उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने और जिलाबदर कराने की धमकी दे रहे थे।
शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने भी मिश्रा के खिलाफ आवेदन दिया था, जिसे तैयार कराने में ठाकुर ने मदद की थी।
आरोप है कि इसी शिकायत को वापस कराने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था।
जिस अधिकारी के अधीन काम किया, अब वही करेंगे जांच
होटल विवाद की जांच जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने डीआईजी राकेश सिंह को सौंपी है। दिलचस्प तथ्य यह है कि राकेश सिंह पूर्व में सिवनी के एसपी रह चुके हैं।
उस दौरान दीपक मिश्रा लखनादौन में एसडीओपी के पद पर उनके अधीन कार्यरत थे। अब उन्हीं राकेश सिंह को मिश्रा से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच की जिम्मेदारी मिली है।
पिता ने ड्यूटी निभाते हुए गंवाई थी जान
दीपक मिश्रा के पारिवारिक इतिहास का एक दुखद पहलू भी सामने आया है। उनके पिता 1975 में बालाघाट कोतवाली में टीआई थे।
पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद भड़के आंदोलन के दौरान 20 फरवरी 1975 को थाने में आग लगा दी गई थी।
इस घटना में टीआई मिश्रा सहित तीन पुलिसकर्मियों की जलने से मौत हो गई थी।
बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने इस घटना का उल्लेख करते हुए पुष्टि की कि दीपक मिश्रा उन्हीं दिवंगत थाना प्रभारी के बेटे हैं।
पिता की मृत्यु के बाद दीपक मिश्रा को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सब इंस्पेक्टर बनाया गया था।
24 घंटे में छह पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
सिवनी के होटल में पुलिसकर्मियों के कथित विवादित व्यवहार की 1 मिनट 15 सेकंड की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है।
होटल संचालक द्वारा साउंड रिकॉर्डिंग वाले छिपे कैमरे से घटना रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी सामने आई है।
वीडियो में एक पुलिस अधिकारी प्रेमी जोड़े के बैग में गांजा रखकर मामला दर्ज करने की बात करता सुनाई दे रहा है।
इस प्रकरण में एएसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि होटल में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों की भूमिका क्या थी और पूर्व में की गई शिकायतों में कितनी सच्चाई है।
साथ ही मिश्रा की पदस्थापना को लेकर उठ रहे सवाल भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!