वीडियो देखिये, बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा: एयरबीएनबी से किराए पर लिया था मकान: इतने आरोपियों पर केस दर्ज, मकान मालिक पर भी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बिना अनुमति आयोजित की जा रही हाउस पार्टी पर लसूड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से करीब 25 से 30 युवक-युवतियों को पार्टी करते हुए पाया। जांच में सामने आया कि आयोजन के लिए किसी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। पार्टी के लिए मकान एयरबीएनबी (Airbnb) के माध्यम से किराए पर लिया गया था।
पुलिस के अनुसार, 27 जून को सूचना मिली थी कि भवन स्कूल के पास तुलसी नगर स्थित एक मकान में बिना अनुमति हाउस पार्टी आयोजित की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां एकत्रित हैं। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
आयोजकों ने अनुमति नहीं लेने की बात स्वीकार की
पुलिस पूछताछ में मौके पर मौजूद आयोजकों की पहचान दुर्गेश राघव, प्रिंस प्रजापति, हर्षित राजानी, नीतू कुशवाह और आकांक्षा मरापे के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान सभी ने स्वीकार किया कि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्होंने किसी भी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त नहीं की थी। आयोजकों ने यह भी बताया कि पार्टी के लिए मकान एयरबीएनबी के जरिए किराए पर लिया गया था।
मकान मालिक पर भी कार्रवाई
जांच के दौरान मकान उपलब्ध कराने वाले नमन पांडे से पूछताछ की गई। पुलिस को पता चला कि उन्होंने किरायेदारों की जानकारी नियमानुसार संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई थी, जो नियमों का उल्लंघन है।
छह लोगों के खिलाफ एफआईआर
प्रथम दृष्टया पुलिस आयुक्त, इंदौर द्वारा जारी आदेशों के उल्लंघन के मामले में लसूड़िया थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1047/2026 दर्ज किया है। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की अपील
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, हाउस पार्टी या इवेंट का आयोजन करने से पहले संबंधित विभागों से आवश्यक वैधानिक अनुमति अवश्य प्राप्त करें।
साथ ही मकान किराए पर देने वाले व्यक्ति भी नियमानुसार किरायेदारों की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!