वीडियो देखिये, पुलिस का संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च: त्यौहारों के मद्देनजर ऐहतियात; प्रमुख मार्गों और बाजारों पर कड़ी निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी त्योहारों और विशेष रूप से मोहर्रम पर्व को देखते हुए इंदौर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को खजराना थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पूरे शहर में त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
खजराना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
निर्देशों के तहत गुरुवार को एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई के नेतृत्व में थाना खजराना पुलिस ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।
ड्रोन से रखी जा रही 24 घंटे निगरानी
इंदौर पुलिस प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन पेट्रोलिंग भी कर रही है। ड्रोन कैमरों की मदद से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध या अवैधानिक गतिविधि की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
संबंधित समाचार

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!