वीडियो देखिये, चंपत राय जैसे लोग प्रधानमंत्री की छवि को खराब कर रहे: दिग्विजय सिंह बोले- चढ़ावा लूट के साथ निर्माण कार्य में भी घोटाला; छोटी मछली पकड़ी गई, लेकिन मगरमच्छ नहीं पकड़े गए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद पर कहा कि भारत में सनातन धर्म में भगवान राम का एक अलग महत्व है। वे हमारे एक आदर्श हैं, भगवान राम के प्रति आस्था है। हम भगवान राम के भक्त हैं... हमें इस बात की प्रसन्नता है कि गोरखनाथ मठ के प्रमुख आज वहां(उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री हैं, जिस गोरखनाथ मठ ने राम जन्मभूमि की लड़ाई लड़ी... कहने का अर्थ ये है कि ये विषय हमारे लिए भी आस्था से जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सर्वसम्मति हो गई कि मुस्लिम पक्ष के लिए पांच एकड़ जमीन दी गई जिस पर निर्माण अभी तक नहीं हुआ लेकिन मंदिर का निर्माण हो गया।
मंदिर बनाने की जिम्मेदारी नृपेंद्र मिश्रा की थी जो प्रधानमंत्री के विश्वसनीय माने जाते हैं। वे(नृपेंद्र मिश्रा) खुद कह रहे हैं कि लूट हुई है। अब निर्माण कार्य में भी घोटाला सामने आ रहा है। क्या नृपेंद्र मिश्रा भी इसमें शामिल हैं? जब तक ये प्रकरण सामने नहीं आया तब तक आप(नृपेंद्र मिश्रा) चुप क्यों रहे?... चंपत राय जैसे लोग प्रधानमंत्री की छवि को खराब कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 40 दिनों में 71 बार पैसा निकाला गया है। नेशनल हेराल्ड मामले में तो नकदी का लेन-देन ही नहीं हुआ है लेकिन उस पर आपने ED लगा दी, लेकिन इस मामले में जहां खुलेआम पैसे का लेन-देन किया जा रहा है, तब ED कहां है?
कल जो हुआ हम ये पहले से जानते थे, लेकिन जवाबदेही तय नहीं की गई और इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। हैरानी इस बात की है कि खुद कोषाध्यक्ष कह रहे हैं कि उन्हें चेक पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं था। इसमें छोटी मछली पकड़ी गई लेकिन मगरमच्छ नहीं पकड़े गए... हम बहुत दुखी हैं। मैं अपनी आखिरी सांस तक इसकी लड़ाई लडूंगा, इसमें कोई राजनीति नहीं होगी। मेरी जो पदयात्रा होगी इसमें किसी पार्टी का झंडा नहीं होगा।"
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!