वीडियो देखिये, शादी ने लिया ऐसा यू-टर्न: जिस दूल्हे को ‘नशेड़ी’ समझकर ठुकराया; 16 दिन बाद उसी के साथ लिए सात फेरे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कुछ दिन पहले चर्चा में आई एक शादी ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस दुल्हन ने शादी के मंडप में दूल्हे को कथित रूप से नशे की हालत में देखकर विवाह से इनकार कर दिया था, उसी दुल्हन ने 16 दिन बाद उसी युवक के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया।
मामला 23 जून को कोसमंदा गांव में हुई उस घटना से जुड़ा है, जब बारात पहुंचने के बाद दुल्हन मुस्कान ने दूल्हे संत कुमार की हालत देखकर शादी रोक दी थी। उस समय दुल्हन के फैसले की काफी चर्चा हुई थी और मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आ गया था।
मंदिर में परिवार की मौजूदगी में हुई शादी
जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुस्कान अपनी ड्यूटी के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थी। दोपहर बाद वह वहां से सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंची। यहां स्थित मनका दाई मंदिर में दोनों ने परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में विवाह कर लिया।
बताया जा रहा है कि शादी टूटने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। फोन पर लगातार संपर्क में रहने के दौरान दोनों के बीच पहले की गलतफहमियां दूर हुईं और उन्होंने आपसी सहमति से साथ जीवन बिताने का फैसला लिया।
दूल्हे ने बताई अपनी सफाई
संत कुमार ने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता है। उसका दावा है कि शादी वाले दिन किसी ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और लोगों को लगा कि वह नशे में है। वहीं, मुस्कान ने भी कहा कि अब उनके बीच सभी गलतफहमियां खत्म हो चुकी हैं। उसने अपनी इच्छा से संत कुमार के साथ शादी करने और आगे का जीवन साथ बिताने का फैसला लिया है।
परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
इधर, मुस्कान के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मुस्कान संत कुमार के घर पर है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने मुस्कान ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से संत कुमार के साथ रह रही है और उसी से शादी कर चुकी है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
पहले शादी से इनकार के फैसले की हुई थी चर्चा
गौरतलब है कि 23 जून को कोसमंदा गांव में बारात पहुंचने के बाद मुस्कान ने दूल्हे को कथित रूप से नशे की हालत में देखकर विवाह करने से इनकार कर दिया था। उसके इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा हुई थी।
बाद में जांजगीर-चांपा के तत्कालीन एसपी विजय पांडेय ने मुस्कान के साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए उसे परिवार परामर्श केंद्र से भी जोड़ा था। अब 16 दिन बाद उसी जोड़े ने मंदिर में विवाह कर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी है। दोनों के इस फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!