खबर
Top News

वीडियो देखिये, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महंगे गिफ्ट का लालच देना साइबर ठगी का नया तरीका: एसीपी ने किया अलर्ट; अनजान ऑनलाइन दोस्तों के झांसे में आकर न करें रुपए ट्रांसफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 12:07 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना और फिर उनके महंगे गिफ्ट भेजने के वादे पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। साइबर ठग अब ऑनलाइन दोस्ती को हथियार बनाकर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जान-पहचान बढ़ाई जाती है, फिर विश्वास जीतकर महंगे उपहार भेजने का झांसा दिया जाता है।

इसके बाद बताया जाता है कि गिफ्ट एयरपोर्ट या कस्टम विभाग में फंस गया है और उसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी, टैक्स या अन्य शुल्क जमा करना होगा। इसी बहाने पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठी जाती है। साइबर अपराधों को लेकर एसीपी राजेश दंडोतिया ने लोगों को सतर्क करते हुए इस तरह की ठगी से बचने की सलाह दी है।

पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर महंगे गिफ्ट का लालच
अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, साइबर ठगी करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से संपर्क करते हैं। शुरुआत में सामान्य बातचीत के जरिए दोस्ती बढ़ाई जाती है।

इसके बाद सामने वाला व्यक्ति विश्वास जीतने के लिए महंगे गिफ्ट भेजने की बात करता है। कई बार विदेश से महंगे उपहार, कीमती सामान या विशेष सरप्राइज भेजने का दावा किया जाता है। जब व्यक्ति इस बात पर भरोसा कर लेता है तो ठगी का अगला चरण शुरू होता है।

एयरपोर्ट या कस्टम में गिफ्ट फंसने का देते हैं बहाना
ठग पीड़ित को फोन या मैसेज करके बताते हैं कि उनके नाम से भेजा गया गिफ्ट एयरपोर्ट पर पहुंच गया है, लेकिन कस्टम विभाग में रोक लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी, टैक्स या अन्य शुल्क जमा करना जरूरी है। कई बार जल्द भुगतान करने का दबाव भी बनाया जाता है, ताकि व्यक्ति बिना जांच-पड़ताल किए पैसे ट्रांसफर कर दे।

शुरुआत में छोटी रकम मांगी जाती है, लेकिन इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर और पैसे की मांग की जाती है। पीड़ित को लगता है कि शुल्क जमा करने के बाद उसे महंगा गिफ्ट मिल जाएगा, जबकि वास्तव में यह पूरी प्रक्रिया साइबर ठगी का हिस्सा होती है।

अनजान व्यक्ति के कहने पर न भेजें रकम
एसीपी ने लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर कोई रकम ट्रांसफर न करें। यदि कोई व्यक्ति गिफ्ट भेजने का दावा करता है और उसे छुड़ाने के लिए पैसे मांगता है तो उसकी सत्यता की जांच किए बिना भुगतान नहीं करना चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचना जरूरी है।

इसके अलावा किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य निजी बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। ऑनलाइन दोस्ती के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी देने में भी सावधानी बरतनी चाहिए।

महंगे गिफ्ट का लालच भी हो सकता है ठगी का जाल
एसीपी राजेश दंडोतिया ने अपने संदेश में लोगों को आगाह किया है कि महंगे गिफ्ट का लालच देकर पैसे ऐंठना साइबर ठगी का एक तरीका है। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की आकर्षक प्रोफाइल, भरोसेमंद बातचीत या महंगे उपहार देने के दावे को उसकी वास्तविक पहचान का प्रमाण नहीं मानना चाहिए। किसी भी तरह का आर्थिक लेनदेन करने से पहले पूरी जानकारी और विश्वसनीयता की जांच जरूरी है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की साइबर ठगी हो जाती है तो उसे घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एसीपी ने साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। इसके अलावा केंद्र सरकार के आधिकारिक साइबर अपराध शिकायत पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।

समय रहते शिकायत करने से संबंधित बैंक खाते और लेनदेन की जानकारी के आधार पर रकम को रोकने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है। इसलिए ठगी का पता चलते ही देर नहीं करनी चाहिए।

ऑनलाइन दोस्ती में सावधानी ही बचाव
एसीपी राजेश दंडोतिया ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति के महंगे गिफ्ट, विदेश से पार्सल या कस्टम शुल्क के नाम पर पैसे मांगने के झांसे में न आएं। याद रखें कि बिना सत्यापन के किया गया एक ऑनलाइन भुगतान आपकी जमा पूंजी को नुकसान पहुंचा सकता है। थोड़ी सी सतर्कता साइबर ठगों के जाल से बचा सकती है। उनका संदेश है- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

2 minutes ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

2 minutes ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

30 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

36 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

41 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

44 minutes ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!