वीडियो देखिये, हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर: धमाके से 15 फीट तक उछले लोग; एक की गई जान, तीन घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुए भीषण धमाके में एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद लोग हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर निर्माण स्थल पर जेसीबी के पंचर टायर की मरम्मत की जा रही थी। पंचर सुधारने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। उस समय टायर के आसपास कई लोग मौजूद थे। कुछ लोग टायर पर बैठे बातचीत कर रहे थे, जबकि अन्य पास में खड़े थे। इसी दौरान अचानक टायर तेज धमाके के साथ फट गया।
धमाका इतना जोरदार था कि टायर के ऊपर और आसपास मौजूद लोग करीब 10 से 15 फीट तक हवा में उछल गए। हादसे में हेल्पर उमाकांत कौशिक (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में जेसीबी चालक भूपेंद्र राव, पंचर मैकेनिक ओसामा और अमृत यादव भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टायर फटने के बाद उसका लोहे का डिस्क भी कई फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के तुरंत बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।
विशेषज्ञों के अनुसार भारी वाहनों के टायर में हवा भरते समय सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है। टायर में पहले से मौजूद दरार, अधिक दबाव, रिम की खराबी, मरम्मत में खामी या पुराने टायर के कारण इस तरह के हादसे हो सकते हैं। निर्माण स्थलों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!