खबर
Top News

वीडियाे देखिये, कलेक्ट्रेट में महिलाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा: जनसुनवाई के दौरान नागिन डांस और हंगामा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 11:49 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुरैना। 
मध्यप्रदेश के मुरैना जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो महिलाओं ने परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर अचानक हंगामा शुरू कर दिया। दोनों महिलाओं ने कथित तौर पर नागिन डांस किया, जीभ निकालकर अभिनय किया और धार्मिक भाव-भंगिमाओं के साथ नाटकीय प्रदर्शन करती रहीं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान दोनों महिलाएं कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचीं और अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। एक महिला कभी भजन गाने लगी तो कभी नागिन की तरह जमीन पर लोटते हुए अभिनय करने लगी। दोनों महिलाओं ने लगभग आधे घंटे तक परिसर में हंगामा किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी हैरान रह गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों महिलाओं को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया। काफी देर की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि, महिलाओं का प्रदर्शन किस कारण से था और वे किस समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जनसुनवाई में उठे कई अहम मुद्दे
इधर, नियमित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। अतरसूमा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि करीब 1,100 आवासों वाली कॉलोनी में लगभग 400 परिवार निवास कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियमित पेयजल, पर्याप्त बिजली, नालियों, सफाई व्यवस्था और कचरा संग्रहण जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। रहवासियों का कहना है कि बिजली के कम वोल्टेज के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होती है तथा स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

होम लोन के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
गोपीनाथ की पुलिया निवासी विपिन बंसल ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में एक व्यक्ति ने होम लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे तीन लाख रुपये नकद और आवश्यक दस्तावेज ले लिए। बाद में बैंक से जानकारी मिली कि उनके नाम पर 9.90 लाख रुपये का होम लोन स्वीकृत कर राशि निकाल ली गई। शिकायतकर्ता ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी हस्ताक्षर कर ऋण स्वीकृत कराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

पुश्तैनी मकानों से बेदखली का आरोप
सबलगढ़ तहसील के ग्राम देवपुर पूंछरी के मुन्नालाल, ओमवती, सीता और मिथलेश ने भी आवेदन देकर आरोप लगाया कि वे पिछले 50 से 55 वर्षों से शासकीय भूमि पर बने पुश्तैनी मकानों में रह रहे हैं। अब उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और संरक्षण की मांग की है।


संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

17 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

29 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

42 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 1 hour ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 2 hours ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!