खबर
Top News

वीडियो देखिये, गली क्रिकेट से अर्थशॉट प्राइज तक: पत्नी के साथ तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे ब्रिटिश प्रिंस; टी-स्टॉल पर पी चाय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 12:20 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। यहां क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने दोनों का स्वागत किया। मुंबई पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम और केट ने बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट खेला। इस दौरान दोनों ने सचिन के साथ समय बिताया और एक टी-स्टॉल पर चाय का आनंद भी लिया।

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित होने वाले अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 18 नवंबर को दोनों दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। यह उनका दूसरा आधिकारिक भारत दौरा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे।

मुंबई मेट्रो में सफर करेंगे विलियम, केट अस्पताल जाएंगी
मुंबई प्रवास के दौरान प्रिंस विलियम शहर की मेट्रो में सफर करेंगे, जबकि केट मिडलटन एक अस्पताल का दौरा करेंगी। दोनों मुंबई के लोगों से मुलाकात करेंगे और पर्यावरण संरक्षण तथा नई तकनीक से जुड़े प्रयासों के बारे में जानकारी लेंगे। इस दौरान वे मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी मिलेंगे। कार्यक्रम में क्रिकेट, फैशन और फिल्मों के माध्यम से भारत और ब्रिटेन के पुराने संबंधों को भी दर्शाया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया जाता है अर्थशॉट प्राइज
प्रिंस विलियम ने करीब छह साल पहले अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान खोजने वाले लोगों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है। हर साल पांच विजेताओं का चयन किया जाता है और प्रत्येक विजेता को 10 लाख पाउंड यानी करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

इस साल 17 नवंबर को मुंबई में इस पुरस्कार का छठा समारोह आयोजित होगा। केंसिंग्टन पैलेस के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए भारत के 24 राज्यों के 15 हजार स्कूलों तक कार्यक्रम पहुंचाया गया है।

समारोह से पहले प्रिंस विलियम पुरस्कार के फाइनलिस्ट से मुलाकात करेंगे। इस साल भारत की महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी भी फाइनलिस्ट में शामिल है, जो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बनाती है।

पहली बार बच्चों के लिए भी होगा अर्थशॉट अवॉर्ड
इस बार पहली बार बच्चों के लिए चिल्ड्रन्स अर्थशॉट अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 9 से 17 साल के बच्चों के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विचारों और प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को अपने आसपास की पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

सचिन, आलिया और श्रेया घोषाल भी होंगे शामिल
अर्थशॉट प्राइज की अवॉर्ड नाइट में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रामी मालेक शामिल होंगे। फिल्ममेकर करण जौहर कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

गायिका श्रेया घोषाल ब्रिटिश बैंड टेक दैट के साथ प्रस्तुति देंगी। यह बैंड पहली बार भारत में परफॉर्म करेगा। मुंबई की संगीतकार मर्लिन डी'सूजा के नेतृत्व में अर्थशॉट ऑर्केस्ट्रा भी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा भारत का पहला ऑल-फीमेल हिप-हॉप ग्रुप वाइल्ड वाइल्ड वुमन भी कार्यक्रम में परफॉर्म करेगा।

भारत से सबसे ज्यादा विजेता और फाइनलिस्ट
अर्थशॉट प्राइज के मुताबिक, अब तक भारत से सबसे ज्यादा विजेता और फाइनलिस्ट चुने गए हैं। यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण, समुद्रों के संरक्षण और पेड़-पौधों तथा जीव-जंतुओं को बचाने से जुड़े समाधानों के लिए दिया जाता है। अर्थशॉट प्राइज के CEO जेसन नॉफ ने कहा कि मुंबई में होने वाला समारोह भारत के पर्यावरण संबंधी प्रयासों, नई सोच और संस्कृति को दुनिया के सामने लाने का बड़ा अवसर है।

18 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे
मुंबई का दौरा पूरा करने के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 18 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। ब्रिटेन के कार्यवाहक हाई कमिश्नर के मुताबिक, यह दौरा दोनों देशों के लोगों के बीच पुराने रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। भारत और ब्रिटेन तकनीक, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 10 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 11 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 11 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 11 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 11 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 11 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 11 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 11 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 11 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 12 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 12 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 12 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 12 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 13 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 13 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 13 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!