वीडियो देखिये, पुलिस का वीकेंड स्पेशल ड्राइव: इतने बदमाशों पर कार्रवाई; नशे में वाहन चलाने वाले इतने लोग रडार पर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा वीकेंड पर चलाया गया विशेष अभियान असरदार रहा। 16-17 मई की दरमियानी रात तक चली सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने 439 बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 200 लापरवाह चालकों को चिन्हित करते हुए 185 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
चारों जोन में एक साथ कार्रवाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में, एडिशनल कमिश्नर मयंक अवस्थी और आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में शहर के चारों जोन में एक साथ यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने सभी थाना क्षेत्रों में अचानक चेकिंग करते हुए संदिग्धों, आदतन बदमाशों और अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी।
वांछित अपराधियों के 123 वारंट तामील कराए
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों के 123 वारंट तामील कराए गए, जिनमें 23 स्थायी, 37 गिरफ्तारी और 55 जमानती वारंट शामिल हैं। वहीं अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परदेशीपुरा और तुकोगंज थाना पुलिस ने 30-30 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 4 लोगों और गांजा सेवन करते 2 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।
106 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने आदतन अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में 106 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें 170 BNSS में 23, 129 BNSS में 7, 126बी/135(3) में 73 और 141(ख) में 3 प्रकरण शामिल हैं।
ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त
अभियान के दौरान हॉटस्पॉट, मल्टी और शैडो एरिया में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई, जबकि संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने चाकूबाजों, ड्रग पैडलर्स, जिलाबदर बदमाशों और महिला अपराधों में संलिप्त तत्वों की भी जांच-पड़ताल की।
कई फरार आरोपी भी पकड़ में आए
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई में कई फरार आरोपी भी पकड़ में आए हैं, जिनके खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!