खबर
Top News

वीडियो देखिये, शहर में बेखौफ बदमाश: दिनदहाड़े युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश; कुछ ही सेकंड में दिया वारदात को अंजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 11:18 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है। इस बार बदमाशों ने निपानिया क्षेत्र स्थित अमृत पैलेस कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवती को निशाना बनाया। बाइक पर सवार दो बदमाश युवती के हाथ से मोबाइल फोन झपटकर कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार घटना दिन के समय उस वक्त हुई, जब युवती कॉलोनी की सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में बाइक पर आए दो युवक उसके करीब पहुंचे। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती, पीछे बैठे बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई। अचानक हुई झपटमारी से युवती घबरा गई और शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। आसपास मौजूद लोग बदमाशों का पीछा करने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

घटना के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बाइक सवार दोनों संदिग्ध साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में बदमाश रेकी करते हुए आते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। अब पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इंदौर में पिछले कुछ समय से मोबाइल स्नैचिंग, चेन स्नेचिंग और राह चलते लोगों से लूट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासकर सुनसान कॉलोनियों और व्यस्त सड़कों पर बाइक सवार बदमाश लोगों को निशाना बना रहे हैं। कई मामलों में आरोपी सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहते हैं, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस से कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शाती हैं। लोगों ने प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों के प्रवेश मार्गों पर निगरानी और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की आवश्यकता जताई है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।


संबंधित समाचार

गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

7 minutes ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

17 minutes ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

19 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

26 minutes ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

33 minutes ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

36 minutes ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

40 minutes ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

40 minutes ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

about 1 hour ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

about 1 hour ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

about 1 hour ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

about 1 hour ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

about 1 hour ago
प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में
Top News

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

about 1 hour ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

about 1 hour ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!