देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप: हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता
नई दिल्ली।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर अशुतोष रांका ने रिहाई के बाद आरोप लगाया कि शनिवार को उन्हें, अभिजीत दीपके और सौरव दास को फ्लाइट से उतरते ही किडनैप कर लिया गया। उन्होंने कहा- सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए हजारों लोगों को हिरासत में ले रही है।
सौरव दास ने कहा- देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं और सरकार अपने ही लोगों से जंग लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को छावनी बना दिया गया है और प्रदर्शनकारियों की गलत छवि पेश की जा रही है।
अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा हुए। दादी के निधन के कारण दीपके महाराष्ट्र स्थित घर रवाना हो गए। इस बीच, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है।
कनॉट प्लेस और राजीव चौक से जंतर-मंतर जा रहे SFI, AISA समेत अन्य छात्र संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। SFI कार्यकर्ताओं ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।
आशुतोष रांका बोले- सरकार चुनाव आयोग को बचाना चाहती है
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि सरकार किसी भी तरह चुनाव आयोग को बचाना चाहती है।
इसी वजह से हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भाजपा को चुनाव जिताने के लिए काम कर रहे हैं।
रांका ने दावा किया कि उन्हें, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास को करीब 23 घंटे तक हिरासत में रखा गया।
उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों और विरोध की आवाज दबाने की कोशिश बताया। हालांकि, उनके आरोपों पर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
करीब 23 घंटे बाद रिहा हुए तीनों नेता
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह करीब 10 बजे रिहा कर दिया गया। तीनों लगभग 23 घंटे पुलिस हिरासत में रहे थे। उनकी रिहाई के बाद CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस की कार्रवाई और सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।
रिहाई के बाद अभिजीत दीपके अपनी दादी के निधन के कारण महाराष्ट्र स्थित अपने घर रवाना हो गए। इस वजह से वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो सके।
रांका का आरोप- दादी के निधन की खबर देने कैमरा-माइक लेकर पहुंची पुलिस
आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके की दादी के निधन की सूचना देने के दौरान भी दिल्ली पुलिस कैमरा और माइक लेकर पहुंची थी।
रांका के मुताबिक, दीपके पुलिस से बार-बार अपने कजिन से बात कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद घर रवाना हुए दीपके
रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से मुलाकात की। इसके बाद वे अपने घर के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि उनकी दादी का निधन हो गया है और इस समय परिवार के साथ रहना उनके लिए जरूरी है। दादी के निधन के कारण दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई छात्र कार्यकर्ता हिरासत में
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को लगातार दूसरे दिन छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला।
कनॉट प्लेस के इनर सर्कल और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे SFI तथा अन्य छात्र संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए जाने चाहिए और उनकी मांगों पर जवाब दिया जाना चाहिए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात है।
दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत और सीजेपी नेताओं के आरोपों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। अब पुलिस की कार्रवाई पर आधिकारिक स्पष्टीकरण और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे होने वाली गतिविधियों पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात:536 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू; 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को मिलेगा पानी

कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा:पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; पिता-बेटे को जान से मारने की धमकी

पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा:जिस पूल ने बनाए अंतरराष्ट्रीय तैराक उसी को ठेके पर देने की चल रही तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!